लव ट्रायंगल में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक ही गर्लफ्रेंड से बात करने पर भिड़े दो लड़के, 2 दोस्त गंभीर, हिरासत में 10 संदेही, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
A young man was stabbed to death in a love triangle; two boys clashed over talking to the same girlfriend, two friends are seriously injured, 10 suspects are in custody, and police are examining CCTV footage.
दुर्ग : दुर्ग शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार की रात गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई. मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी वारदात में तब्दील हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग में करीब रात 2 बजे राजीव नगर के रहने वाले 20 साल के जितेश ठाकुर राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्त राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ सोमवार देर रात केजू राइस मिल के पास था. इसी दौरान गर्लफ्रेंड से बातचीत करने को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया.
हमले में जितेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल में चल रहा है. इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
वारदात की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की. रातभर चली तलाश और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल 10 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.
बताया जा रहा है कि इस पुरानी रंजिश की वजह गर्लफ्रेंड है. लड़की से बातचीत को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था. सोमवार देर रात फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आए. जिसके बाद मामला हिंसक हो गया. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है. और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था.
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. वारदात के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



