पहली पत्नी की मौत, 3 ने छोड़ा, 5वीं को मारकर जंगल में ठिकाने लगाई लाश, चरित्र शंका में डंडे से पीट-पीटकर पति बना हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
First wife died, 3 abandoned, 5th killed and body disposed of in forest, husband became murderer by beating with a stick due to suspicion of character, accused arrested
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कैरेक्टर के शक में पत्नी की हत्या कर शव को खुदकुशी का रुप देने के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने किया है. जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की और बाद में अपने साथी के साथ मिलकर शव को जंगल में पेड़ से फांसी पर लटका दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झपरा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बंधनी बाईं उम्र 50 साल आरोपी की पांचवी पत्नी थी. इससे पहले एक पत्नी की मौत हो गई थी. बाकी बीवीयां उसे छोड़कर चली गई थी. बंधनी के साथ वह 20 साल से रह रहा था. लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं था. दोनों पति-पत्नी खूब पूजा पाठ करवाते थे. पिछले कुछ सालों से वह पत्नी पर शक करने लगा था.
12 फरवरी की रात विवाद के बाद आरोपी गुना राम उम्र 58 साल ने गुस्से में पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका. फिर डंडे से जमकर पीटा. जिससे उसकी मौत हो गई.मारने के बाद आरोपी ने साथी संग मिलकर लाश को पेड़ में फंदे से लटका दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल झपरा गांव में गुना राम उम्र 58 साल और बंधनी बाईं उम्र 50 साल मजदूरी करते थे. लेकिन गुना राम बंधनी के करैक्टर पर शक करता था. आए दिन दंपती में विवाद होता था. इसी बीच 12 फरवरी की शाम ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला.
शव पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान
महिला के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान थे. इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने महिला की मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया.
ऐसे में पुलिस ने जांच तेज की और महिला की पहचान बंधनी के रुप में हुई. पुलिस ने पति गुना राम को हिरासत में लिया. पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने कोशिश करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया.
बाजार गई, रात में घर नहीं लौटी इसलिए मारा
आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर से बाहर जाने और कई दिनों तक वापस नहीं आने को लेकर चरित्र शंका करता था। बुधवार (11 फरवरी) को वह बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी. अगले दिन गुरुवार (12 फरवरी) को जब वह घर आई तो पति नाराज हो गया.
बांस के डंडे पीटा, मौत के बाद फंदे पर लटकाया
विवाद के बाद पति ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिराया. फिर बांस के डंडे, हाथ और पैर से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद साथी लखन कुम्हरिया उम्र 50 साल के साथ वह शव को जंगल में गया और फंदे पर लटका दिया.
आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पुलिस ने साथी लखन को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(v) तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज भेज दिया गया है.
पुलिस बोली- घर से 4 से 5 किलोमीटर जंगल ले गए थे शव
इस मामले में सब इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से उस स्थान पर विवाद हुआ. जहां उसकी भैंस बंधी रहती थी. इसके बाद घर लौटने के दौरान रास्ते में ही आरोपी ने महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शव को करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका दिया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



