राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंतैल हाथी ने घंटों दशहत मचाया...

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कोरबी चोटिया सर्किल क्षेत्र के ग्राम कांपानवापारा के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-130 अम्बिकापुर-कटघोरा सड़क मुख्य मार्ग में 7 जून की शाम लगभग 4:30 बजे एक दंतैल हाथी ने घंटों दशहत मचाया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंतैल हाथी ने घंटों दशहत मचाया...

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कोरबी चोटिया सर्किल क्षेत्र के ग्राम कांपानवापारा के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-130 अम्बिकापुर-कटघोरा सड़क मुख्य मार्ग में 7 जून की शाम लगभग 4:30 बजे एक दंतैल हाथी ने घंटों दशहत मचाया। जानकारी के अनुसार इस दौरान वाहन चालकों एवं यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बताया जा रहा हैं की उसने एक मोटरसाइकिल को भी कुचल डाला। वाहन चालक एवं परिचालकों ने वाहन के ऊपर चढ़ कर अपनी जान बचाई और एक मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा। बड़ी मशक्कत के बाद हाथी कुछ अंधेरा होने के पश्चात जंगल की ओर गया, तब जाकर वाहन चालकों, परिचालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य को ओर रवाना हुए।(एजेंसी)