अमजद खान की इस फिल्म की वजह से टूट गया था बरसों पुराना 'याराना'...

Mumbai : अमजद खान बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं जिनके बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। शोले के गब्बर सिंह से लिए प्रसिद्ध अभिनेता ने बतौर डायरेक्टर भी सिनेमा जगत में अपना योगदान दिया। उनकी डेब्यू डायरेक्शन फिल्म और अमिताभ बच्चन को लेकर एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं।

अमजद खान की इस फिल्म की वजह से टूट गया था बरसों पुराना 'याराना'...

Mumbai : अमजद खान बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं जिनके बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। शोले के गब्बर सिंह से लिए प्रसिद्ध अभिनेता ने बतौर डायरेक्टर भी सिनेमा जगत में अपना योगदान दिया। उनकी डेब्यू डायरेक्शन फिल्म और अमिताभ बच्चन को लेकर एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं।

''तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना।'' साल 1981, फिल्म याराना। अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेता अमजद खान की इस मूवी का गाना दोनों की असल जिंदगी में काफी फिट बैठता था। डायरेक्टर रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में एक दूसरे के जानी-दुश्मन बनने वाले अमजद और अमिताभ रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

लेकिन फिर अमजद खान ने बतौर डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में पर्दापण किया और फिल्म चोर पुलिस बनाई। इस मूवी के बाद कुछ ऐसा हुआ दो जिगरी दोस्तों की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या था।

1983 में रिलीज हुई थी फिल्म चोर पुलिस

शोले में गब्बर सिंह की भूमिका को निभाने के बाद बतौर अभिनेता अमजद खान खुद को स्थापित कर चुके थे। इसके बाद उनके दिमाग में फिल्मों का निर्देशन करने का विचार आया और 1983 में उन्होंने अपने डायरेक्शन करियर की शुरूआत फिल्म चोर पुलिस की।

डेढ़ साल तक लटकी रिलीज पर तलवार

बतौर डायरेक्टर हिंदी सिनेमा अमजद खान का सफर आसान नहीं रहा और उनकी पहली फिल्म चोर पुलिस की रिलीज पर करीब डेढ़ साल तक तलवार लटकी रही। कारण, सेंसर बोर्ड ने इस मूवी को पास नहीं किया। आईटीएमबी यूट्यूब चैनल मौजूद अमजद खान के एक पुराने इंटरव्यू में इस मामले को लेकर खुलकर बात की।

एक्टर ने बताया था- मैं नहीं जानता की मेरी फिल्म को रिलीज होने के लिए डेढ़ साल तक समय क्यों लगा। सेंसर बोर्ड के पैनल में चोर पुलिस उलझ के रह गई। उनका मानना था कि फिल्म हिंसक सीन्स से भरी हुई है और उसमें कई आपत्तिजनक दृश्य भी मौजूद हैं। लेकिन सही मायनों में मेरी फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं था। मुझे इस बात का पछतावा होता है कि काश मेरी मूवी में और भी खून खराबा दिखाया होता तो शायद वो चल सकती थी। 

कैसे अमिताभ बच्चन से टूटी दोस्ती

अमिताभ बच्चन और अमजद खान की दोस्ती की मिसाल आज भी दी जाती है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म चोर पुलिस की रिलीज को लेकर अमजद काफी परेशान थे। उस दौरान अमिताभ बच्चन राजनीति में काफी एक्टिव हो गए थे। ऐसे में अमजद खान अपने दोस्त अमिताभ के पास गए और उनसे कहा कि सेंसर बोर्ड उनकी फिल्म को रिलीज नहीं करने दे रहा है।

अपने दोस्त की मदद करते हुए बिग बी ने सेंसर बोर्ड से गुहार लगाई और अमजद की फिल्म रिलीज हो गई। लेकिन कुछ दिन एक अखबार में अमजद और अमिताभ की इस बातचीत का किस्सा छप गया, जिससे अमिताभ खफा हो गए और उन्होंने अमजद को मिलने बुलाया। 

दुबई में शूट होने वाली पहली फिल्म बनी

अमजद खान खान की चोर पुलिस को भले उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन इस फिल्म के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज है। दरअसल चोर पुलिस हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी मूवी है, जिसकी शूटिंग दुबई में हुई थी।