आधी रात चोरों ने मंदिर गेट का तोड़ा ताला, जेवरात समेटकर फरार, वारदात CCTV कैमरों में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Thieves broke the lock of the temple gate at midnight, fled with the jewellery, the incident was captured on CCTV cameras, police engaged in investigation

आधी रात चोरों ने मंदिर गेट का तोड़ा ताला, जेवरात समेटकर फरार, वारदात CCTV कैमरों में कैद, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली : मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह गांव में स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में गुरुवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. करीब रात 2 बजे नकाबपोश चोरों ने मंदिर का गेट तोड़कर भीतर घुसते हुए कीमती जेवरात चोरी कर लिए. मंदिर में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है. जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं.
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश चोर मंदिर का मुख्य गेट खोलकर भीतर दाखिल होता है और सावधानीपूर्वक कीमती जेवरात लेकर फरार हो जाता है
चोरी गए कीमती आभूषण और कलाकृतियाँ:
चांदी के मुकुट – 3 नग, कुल वजन: 15 तोला
बड़े सोने के लॉकेट – 3 नग, वजन: लगभग 8 मासा
छोटे सोने के लॉकेट – 4 नग, वजन: लगभग ½ मासा
चोरी गए आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख बताई जा रही है.
इस वारदात के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों को भी अब चोर निशाना बना रहे हैं. जो बेहद चिंताजनक है.
चोरी की रिपोर्ट लालपुर थाना में दर्ज की गई है. पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरु कर दी है. CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है. डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है. मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग से संदिग्धों की तलाश जारी है. थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य मंदिरों और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे और चोरी गए आभूषणों को बरामद किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB