राजधानी में तीन जानलेवा हमले, एक की गई जान, विकास विश्वकर्मा गिरफ्तार, दुसरे मामले में नशा करने से रोका तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
Three deadly attacks in the capital, one killed, Vikas Vishwakarma arrested, in another case, a youth was attacked with a knife when he was prevented from consuming drugs
रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इलाके में स्थित चिकन सेंटर के संचालक इश्तियाक खान पर नशा करने से मना करने पर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ 'टाइगर' और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना के समय पीड़ित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. तभी रास्ता रोककर आरोपियों ने उस पर चाकू और लाठियों से हमला किया. हमले में इश्तियाक खान को सर, पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं. घायल हालत में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक इश्तियाक खान ने कई बार अपने घर के पास नशा करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश की थी. इसी बात को लेकर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर नाराज था. शुक्रवार की रात जैसे ही इश्तियाक दुकान बंद कर अपने घर की तरफ जा रहा था. तभी मुनाफ अपने 4-5 साथियों के साथ रास्ते में घात लगाकर खड़ा था. जैसे ही इश्तियाक वहां पहुंचा. आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. हमला इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घायल इश्तियाक को बचाने के लिए किसी की हिम्मत नहीं हुई.
वारदात का सीसीटीवी फुटेज और लाइव वीडियो अब सामने आया है. जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है. वीडियो में आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर के साथ अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल और अन्य युवक भी हमले में शामिल थे. हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय लोगों ने इलाके में लगातार बढ़ रही अपराध और नशाखोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दूसरा मामला में हत्या
रायपुर : रायपुर में पैसा देने से मना करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. बदमाश ने विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया. जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद CCTV के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण वर्मा ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रावाभाटा खदान तालाब के पास सागर सिंह नाम का युवक मृत पड़ा है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पता चला कि युवक की मौत चाकू मारने से हुई है.
पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की मदद से रावभांटा के रहने वाले विकास विश्वकर्मा को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 अप्रैल को रात सागर सिंह रास्ते से गुजर रहा था. इस दौरान उसने सागर से रोककर पैसों की मांग की. दोनों के बीच विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
तीसरा मामला
रायपुर : दुकान के सामने शराब पीने से मना करने पर आगजनी की कोशिश हुई है. आरोपी ने दुकानदार के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. जब दुकानदार बाप-बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पिटाई कर दी. यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
शंकर धीवर ने पुलिस को बताया कि उसके किराने की दुकान है। 28 अप्रैल रात 9:30 बजे बाद दुकान में बैठा था। तभी दीपक नामदेव नाम का युवक दुकान के सामने शराब पी रहा था. उसने दीपक को ऐसा करने से मना किया तो वह उसे गाली गलौज करने लगा. कुछ देर बाद शंकर दुकान बंद कर अपने घर चला गया. तो दीपक उसके घर के बाहर पहुंच गया और दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा.
जब शंकर ने उसे रोकने की कोशिश की तो दीपक ने अपने भाई दुर्गेश नामदेव को बुला लिया. फिर दोनों आरोपियों ने मिलकर शंकर और उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी. इस मारपीट में शंकर के पैर और हाथ और उसके बेटे के गाल पर चोटें आई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



