आज 2 अप्रैल को पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध टोल टैक्स वसूली के खिलाफ किया जाएगा विरोध प्रदर्शन
Today on 2nd April, a protest will be held against illegal toll tax collection at Kumhari toll plaza under the leadership of former MLA Vikas Upadhyay
रायपुर :आज 2 अप्रैल दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान में रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन इकठ्ठा होकर NHAI के ऑफिस अनुपम नगर, शंकर नगर जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रहे लगातार अवैध टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आवाज उठाएंगे.
बता दें कि यहां CG07 पासिंग गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है. जो मनमानी है. कुम्हारी का टोल नाका स्थानीय लोगों के लिए फ्री होना चाहिए. क्योंकि दुर्ग-अंजोरा बायपास में CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल नहीं लिया जाता है. लेकिन दुर्ग जिले के ही दूसरे टोल नाके पर वसूली चल रही है. यह मनमानी नहीं तो क्या है? लोगों की मांग है कि सरकार को बिना देरी ध्यान देकर दुर्ग जिलेवासियों को राहत देना चाहिए. नेहरु नगर से कुम्हारी तक हाइवे का बुरा हाल है. लोग परेशान हैं. बड़े-बड़े गड्ढे हैं. जिससे हादसे भी हो रहे हैं. इसलिए समय रहते कुम्हारी टोल नाके से CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल टैक्स बंद होना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



