किसानों से धान खरीदी में 7 करोड़ की ठगी के आरोपी की पुलिस रिमांड में मौत, पत्नी ने लगाया पीट-पीट कर हत्या का आरोप, लगाई इंसाफ की गुहार

The accused of cheating farmers in paddy purchase died in police remand, wife accused him of beating him to death, pleaded for justice

किसानों से धान खरीदी में 7 करोड़ की ठगी के आरोपी की पुलिस रिमांड में मौत, पत्नी ने लगाया पीट-पीट कर हत्या का आरोप, लगाई इंसाफ की गुहार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस रिमांड के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई. जिसके बाद यह मामला जांच के घेरे में आ गया है. मृतक आरोपी पर किसानों ने धान खरीदी में ठगी का आरोप लगाया था. उसे अदालत से रिमांड पर लिया गया था और इस दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक आरोपी का नाम दुर्गेश कठौलीया है और वह राजनांदगांव का रहने वाला था. 
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना क्षेत्र में प्रार्थी रोहित सिन्हा और करीब 50 अन्य किसानों ने लिखित आवेदन दिया था. इसमें आरोप लगाया गया कि दुर्गेश कठौलीया ने धान बेचने के नाम पर किसानों से ज्यादा कीमत वसूल की और करीब 7 करोड़ 73 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गया.
बाद में यह भी पता चला कि आरोपी ने बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और बालाघाट में भी ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था. किसानों की शिकायत के बाद थाना अर्जुनी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद दुर्गेश का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मृतक की पत्नी ने लगाए आरोप
दुर्गेश की पत्नी, मां और पिता थाना प्रभारी सनी दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जब उसे 29 मार्च को दुर्ग के सीमार्ट के पास से गिरफ्तार किया था. तब तो वह पूरी तरह स्वस्थ था. दुर्ग में वो अपने परिजनों के साथ कुछ सामान लेने गया हुआ था. उसी दौरान धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें 31 मार्च को दुर्गेश की तबीयत खराब होने की जानकारी दी. जब थाने पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है.
मृतक दुर्गेश की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि अगर उनके पति ने कोई गलती की थी. तो उसे सजा मिलनी चाहिए थी. लेकिन पुलिस को उसे इस तरह पीटने का कोई हक नहीं था. वह चाहती हैं कि इस मामले में जो भी दोषी हो. उसे सजा मिले. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया, जहां परिजन भी पहुंच गए. परिजनों ने थाना प्रभारी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और जांच कराने के बाद कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मृतक के परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. परिजन अर्जुनी थाना प्रभारी सनी दुबे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
वहीं, इस मामले की जानकारी जैसे ही धमतरी विधायक और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को हुई तो सभी जिला अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान परिजनों के बीच किसान भी पहुंच गए, जहां बहसबाजी हुई. पुलिस ने सभी को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन धरने पर बैठे रहे.
दोषियों पर होगी कार्रवाई
वहीं, धमतरी उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने कहा कि मामले में जांच चल रही है. इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा होगा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI