होटल शुभ पैलेस में गंज पुलिस ने मारी छापेमारी, ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाते 11 जुआरिओं को किया गिरफ्तार

Ganj police raided Hotel Shubh Palace and arrested 11 gamblers who were betting on the win or loss of money with playing cards

होटल शुभ पैलेस में गंज पुलिस ने मारी छापेमारी, ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाते 11 जुआरिओं को किया गिरफ्तार

रायपुर : होटल शुभ पैलेस में गंज पुलिस ने रेड मारकर 11 जुआरी गिरफ्तार किया है. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गुरुनानक चौक पास स्थित होटल शुभ पैलेस के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल शुभ पैलेस के कमरा नंबर 209 में रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 65,200/- रुपये और 14 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत करीब 3,54,200 रुपये जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 89/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 का जुर्म कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. पुलकित शर्मा पिता चन्द्रहास शर्मा उम्र 38 साल निवासी कपूर होटल चौक श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर
2. पंकज अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी केपिटल सिटी फेस 2 मकान नंबर ।-3 थाना विधानसभा रायपुर
3. शिव कुमार देवांगन पिता प्यारेलाल देवांगन उम्र 33 साल निवासी कुशालपुर विनोबा भावे नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर
4. प्रदीप बनर्जी पिता अमर नाथ बनर्जी उम्र 36 साल निवासी सरस्वती नगर पंडरी थाना पंडरी रायपुर
5. देव नारायण मिश्रा पिता नंदनी प्रसाद मिश्रा उम्र 36 साल निवासी।-17, वसुंधरा नगर रायपुर थाना डी.डी. नगर रायपुर
6. कुलेश्वर देवांगन पिता महेश देवांगन उम्र 30 साल निवासी चन्द्रशेखर नगर पायल किराना स्टोर्स के पास पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर
7. देवराज पाल पिता किशन पाल उम्र 34 साल निवासी आनंद भूमि-84, जोरा लाभांडी थाना खम्हारडीह रायपुर
8. प्रकाश तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी उम्र 27 साल निवासी ग्राम कांदुल थाना मुजगहन जिला रायपुर
9. सौरभ तिवारी पिता रामाधार तिवारी उम्र 31 साल निवासी सुन्दर नगर फुटबाल हाउस मकान नंबर 415 बी थाना डी.डी. नगर रायपुर
10. सचिन्द्र सिंह पिता मेघराज सिंह उम्र 51 साल निवासी फ्लैट नंबर 313 टीचर्स कालोनी कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर
11. लक्की निर्मलकर पिता राजेन्द्र निर्मलकर उम्र 25 साल निवासी बजरंग चौक टिकरापारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI