दर्दनाक हादसा, दीये से ड्रेस में लगी आग, 6 साल की मासूम बच्ची की 60% जलने से मौत, सदमे में परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tragic accident, dress caught fire from diya, 6-year-old innocent girl died due to 60% burns, family in shock, relatives inconsolable

दर्दनाक हादसा, दीये से ड्रेस में लगी आग, 6 साल की मासूम बच्ची की 60% जलने से मौत, सदमे में परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के प्रतिष्ठित रायचा परिवार के 6 साल की बच्ची की हादसे में मौत हो गई. बच्ची घर पर खेलते वक्त दीये की आग से झुलस गई. जिसे इलाज के लिए रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया था. बच्ची ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया.
सन सिटी में रहने वाले राजेंद्र कुमार मगन भाई रायचा की पोती और चिराग रायचा की बेटी ईशिका रायचा उम्र 6 साल शाम 7:30 बजे घर पर ही खेल रही थी. ईशिका खेलते हुए घर में जल रहे दीये के पास चली गई. दीये की लौ से ईशिका के ड्रेस के पिछले हिस्से में आग लग गई.
जब तक बच्ची ने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली. आग तेजी से पूरी ड्रेस में फैल चुकी थी. परिवार के सदस्यों ने कंबल से आग बुझाया फिर बच्ची को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे. जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद ईशिका को रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया. जहां इलाज के दौरान ईशिका की मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI