शर्मनाक घटना आई सामने, पत्नी को पीटते-पीटते थाने लेकर पहुंचा पति, लोग बने रहे तमाशबीन, सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल

A shameful incident came to light, husband reached the police station beating his wife, people remained spectators, video went viral on social media

शर्मनाक घटना आई सामने, पत्नी को पीटते-पीटते थाने लेकर पहुंचा पति, लोग बने रहे तमाशबीन, सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल

कोरबा : कोरबा जिले के मानिकपुर बस्ती में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शराबी व्यक्ति अपनी पत्नी को सड़क पर बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है. इस दौरान कई लोग वहां से गुजरे. लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की.
चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी को लगातार पीटते हुए मानिकपुर चौकी तक ले गया. चौकी पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया है. अब दोनों की काउंसलिंग करवाई जाएगी.
खबर यह भी है कि दो दिन पहले भी आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की थी. तब पुलिस ने उसके खिलाफ IPC की धारा 185 के तहत कार्रवाई की थी. लेकिन इसके बावजूद उसने फिर से वही हरकत दोहराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI