महिला का पीछा कर गले से सोने की लाकेट लूटकर 8 हजार में रखा गिरवी, चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

Two chain snatchers arrested for stalking a woman, snatching her gold locket from her neck and pawning it for 8,000 rupees; jewellery worth lakhs recovered

महिला का पीछा कर गले से सोने की लाकेट लूटकर 8 हजार में रखा गिरवी, चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

बिलासपुर : बिलासपुर शहर में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. सुनियोजित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चैन स्नेचर्स को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का शत-प्रतिशत मशरूका भी बरामद कर लिया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. और सिविल लाइन थाना की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने करीब 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया.
23 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे, वैष्णवी विहार निवासी शोभना भाण्डेकरर अपने भाई के साथ स्कूटी से रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थी. तभी  रामा पोर्ट के पास उनकी स्कूटी पंचर हो गई और वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. इसी मौके का फायदा उठाते हुए पल्लव भवन के पास आरोपियों ने रॉन्ग साइड से आकर पीड़िता के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया. यह माल करीब 1.10 लाख रुपये मूल्य का था.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही पीड़िता को टारगेट बना रखा था. उन्होंने ऑटो और मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने पीड़िता से सोने की चेन और लॉकेट लूटकर उसे गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर 80 हजार रुपये हासिल कर लिए थे.
ऐसे पहुंचे पुलिस आरोपी तक…
घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों का पीछा किया. देवरीखुर्द और तारबाहर इलाके में उनके छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को पहले से टारगेट कर योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था.
गिरफ्तार आरोपी
शेख सलमान (उम्र 27 साल) निवासी तारबाहर
आकाश उर्फ आशु नायक (उम्र 23 साल निवासी देवरीखुर्द
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB