तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से खेत जोताई कर लौट रहे 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, नीचे दबने से गई जान, गांव में पसरा मातम, मृतक के खिलाफ जुर्म दर्ज
Two friends returning from plowing their fields died tragically when a speeding tractor overturned, crushing them to death. The village was plunged into mourning. A crime was registered against the deceased.
रायगढ़ : खेत जोताई कर वापस आने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके नीचे दब कर चालक और एक अन्य युवक असमय काल कलवित हो गये. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलुंगा थानांतर्गत ग्राम भेड़ीमुड़ा अ निवासी अलेश भगत शुक्रवार की सुबह तकरीबन 6 बजे अपनी ट्रेक्टर नम्बर CG 14 ME 0211 को लेकर गांव के महादेव भगत के साथ खेत जोताई करने गया था. दोपहर को करीब 12 बजे काम खत्म कर वे वापस आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर महादेव भगत चला रहा था. ट्रैक्टर के तेज रफ्तार होने की वजह से महादेव उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. जिसके बाद ट्रैक्टर सड़क से उतर कर पलट गई. इस हादसे में अलेश भगत और महादेव भगत दोनों की ट्रैक्टर के नीचे दब गए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलने पर पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पुरी कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मृतक चालक महादेव भगत के खिलाफ जुर्म दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



