मायके से लौटते ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, रोते हुए भाई बोले- हत्या कर लटकाया, दहेज में मांग रहे थे बोलेरो और बुलेट

The newly married woman hanged herself after returning from her parental home, the crying brother said- she was murdered and hanged, they were asking for Bolero and Bullet in dowry

मायके से लौटते ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, रोते हुए भाई बोले- हत्या कर लटकाया, दहेज में मांग रहे थे बोलेरो और बुलेट

अंबिकापुर : अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के भट्ठापारा में बुधवार की सुबह नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली. वह घटना से करीब 2 घंटे पहले पति के साथ मायके से लौटी थी. उसकी शादी करीब 3 महीने पहले हुई थी. इसलिए शादी के बाद पहली होली मनाने पति के साथ मायके झारखंड गई थी. नवविवाहिता के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. 
परिजन का कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे. दहेज में बोलेरो व बुलेट की मांग कर रहे थे. मृतका के परिजन ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है. परिजन ने मणिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत ग्राम ओखरगड़ा पचफेड़ी, थाना मेराल निवासी रोशनी 19 साल की शादी 2 दिसंबर 2024 को अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठापारा निवासी अक्षय पासी से हुई थी.
रोशनी के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद वह पहली होली मनाने पति के साथ आई थी. होली खेलकर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे पति के साथ ससुराल पहुंची. सकुशल ससुराल पहुंचने की जानकारी रोशनी ने अपने पिता को फोन पर दी. इसके आधे घंटे बाद फिर उसने पिता के मोबाइल पर फोन कर कहा कि यहां सब लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके आधे घंटे बाद फिर रोशनी का देवर उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर बताया कि भाभी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
बेटी की शादी की हाथ की मेहंदी अभी पूरी तरह मिटी भी नहीं थी कि उसके इस दुनिया से जाने की खबर मिलने पर परिजन सदमे में आ गए. खबर पाकर मायके वाले अंबिकापुर पहुंचे. पिता और भाई ने नम आंखों से रोशनी के पार्थिव शरीर को देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. रोशनी के शरीर पर चोट के कई निशान थे. परिजन का कहना है कि पूरा शरीर काला पड़ा हुआ था. ससुराल वालों ने डंडे से उसकी बेदम पिटाई की है.
मृतका के भाई विनोद ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान हमनें दहेज के रुप में 2 लाख रुपए नकद व अन्य सामान दिए थे. शादी के बाद रोशनी के पति अक्षय, ससुर उमेश पासी, सास गिरजा देवी, देवर नान्हू पासी और ननद मंदा देवी व चंदा देवी ने दहेज को लेकर परेशान करते थे.
शॉर्ट पीएम में हैंगिंग का मामला सामने आया है. उसकी मौत दम घुटने से हुई है. इसके अलावा उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. अब पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI