घर में काम करने वाली नौकरानी ने किया महिला डॉक्टर के मकान से हीरे के कंगन पार, आरोपिया हेमा और खरीददार समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
The maid working in the house stole a diamond bracelet from the house of a female doctor, five accused including accused Hema and the buyer were arrested
बिलासपुर : महिला डॉक्टर के घर में नौकरानी का काम करने वाली महिला लालच में आकर हीरे के कंगन को मौका पाकर पार कर दिया. जिसे बेचने के लिए अपनी पड़ोसी और दुकानदार को भी शामिल कर लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मित्र विहार कालोनी में रहने वाली डा. रिया माखिजा अपने निजी काम से 4 दिनों के लिए बाहर गई थी. इस दौरान मकान में झाड़ू-पोछा करने के लिए नौकरानी रखे हुए थे. जो घर आकर झाड़ू-पोछा और घरेलू काम करती थी. जिसके ऊपर महिला डॉक्टर का पुता यकीन था. इसलिए वह उसके भरोसे घर भी छोड़कर अक्सर चली जाती थी.
बीते दिनों डॉक्टर रिया को निजी कारणों से 4 दिनों के लिए बाहर जाना पड़ा. तब घर में काम करने वाली नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी ने घर के आलमारी के दराज में रखे दो नग हीरा जडित सोने का कंगन जिसकी कीमत करीब 300520 रुपये है. उसे चोरी कर ले गई है.
महिला डॉक्टर की इस रिपोर्ट पर तारबाहर पुलिस ने महिला से बारीकी से पूछताछ की. तब महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त चोरी गई हीरा जड़ित सोने के कंगन को डा. रिया माखिजा के कमरे से चोरी कर पड़ोस में रहने वाली करुणा राजपूत और प्रीति राजपूत को एक-एक नग हीरा जड़ित सोने का कंगन को गिरवी रखने दिया गया था. करुणा राजपूत एक नग हीरा जड़ित सोने का कंगन को सदर बाजार स्थित संतोषी ज्वेलर्स के दुकान में 65 हजार रुपये में गिरवी रख दिया. इसी तरह प्रीति राजपूत ने एक नग हीरा जड़ित सोने का कंगन को राजकुमार जैन मुंगेली के दुकान में 40 हजार रुपये में बेच दिया.
पुलिस आरोपी महिला की निशानदेही पर पड़ोसी महिला के घर में दबिश दी और दुकानदारों का पता लगाकर उनको भी पकड़ा गया. दुकानदारों से जब हीरे के बारे में पूछताछ किया गया तो उन्होंने खरीदना कबूल किया. पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हीरे जड़ित सोने के कंगन को बरामद किया और इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई.
आरोपियों के नाम
हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 साल निवासी तेलीपारा सरजू बगीचा
करुणा राजपूत पति सीताराम राजपूत उम्र 33 साल सरजू बगीचा
प्रीति सिंह राजपूत पति स्व धीरज सिंह राजपूत उम्र 47 साल सरजू बगीचा
मयंक कोटडिया पिता राजकुमार (जैन) कोटडिया उम्र 30 साल मुंगेली
विजय कुमार गांधी पिता दर्शन लाल गांधी उम्र 65 साल दयालबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



