फांसी के फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश, बीमारी से परेशान 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जिंदगी खत्म, दोनों मामलों में जांच में जुटी पुलिस
Dead body of a student was found hanging from the noose 25 year old youth suffering from illness ended his life by hanging himself police engaged in investigation in both the cases
फांसी के फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा से एक मामला सामने आया है. जहा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. जिसका शव भांसी पोटा केबिन में लटकता हुआ मिला. वही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. मामले में पंचनामा कर पुलिस ने मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस पोटा केबिन के स्टाफ से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बीमारी से परेशान 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जिंदगी खत्म
बिलासपुर/रतनपुर : रतनपुर के वार्ड नंबर 13 करैहापारा निवासी 25 वर्षीय नंदकिशोर श्रीवास पिता राजू श्रीवास आज सुबह फांसी लगाकर अपनी लीला खत्म कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक सुबह 5 बजे लघु शंका के लिए उठा था उसके बाद उसने कमरे में मौजूद सीलिंग फैन के हुक से नायलाॅन रस्सी की मदद फंदा बनाकर फांसी लगा लिया.
सुबह जब चरवाहा पहुंचा तो उसने नंदकिशोर की फांसी पर लटकती लाश देखी. जिसकी खबर उसने घर वालो दी. जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने पुलिस को खबर दी. जिस पर रतनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई.
युवक को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मंचूरियन भिजवा दिया गया है. परिजनों के मुताबिक पिछले काफी समय से वह शारीरिक बीमारियो से परेशान था. आशंका जताई जा रही हेै कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया होगा. बरहाल रतनपुर पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



