एक्शन मोड में गरियाबंद पुलिस, चोरी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को धरदबोचा, चोरों से सामान किया बरामद

Gariaband police in action mode arrested four accused in different cases of theft recovered goods from thieves

एक्शन मोड में गरियाबंद पुलिस, चोरी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को धरदबोचा, चोरों से सामान किया बरामद

गरियाबंद :गरियाबंद पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इस मामले ने थाना मैनपुर पुलिस एवं साइबर पुलिस टीम ने सयुक्त कार्रवाई की गई.
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना मैनपुर और साइबर पुलिस टीम ने 115 प्लास्टिक कुर्सी और 29 नग लोहे के सेंटरिंग प्लेट की चोरी के मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री बरामद की. आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया.
29 नवम्बर 2024 को प्रार्थी बनसिंह सोरी पिता उधलू राम सोरी उम्र 58 साल निवासी कुल्हाड़ीघाट के द्वारा थाना मैनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 नवम्बर 2024 की रात कमार समाज के समुदायिक भवन का ताला तोड़कर 115 नग प्लास्टिक के कुर्सी को चोरी कर संदेही आरोपी सुभाष और उनके दोस्त अपने छोटा हाथी वाहन नम्बर CG23 M 1778 में डालकर भाग रहा था. जिसे गवाहों के द्वारा रोकने पर अपने वाहन को ग्राम फुलझर मोड़ के पास छोड़ कर भाग गया.
इस रिपोर्ट पर थाना मैनपुर में संदेही आरोपी के खिलाफ धारा 331(4),305, 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान थाना मैनपुर पुलिस टीम और सायबर सेल टीम के द्वारा संदेही आरोपी सुभाष और उनके दोस्तो का पतासाजी किया गया.
7 दिसंबर 2024 को संदेही आरोपी सुभाष को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया. पुछताछ के दौरान आरोपी ने कमार भवन में अपने दोस्त योगेश यादव के साथ मिलकर कमार भवन के 115 नग प्लास्टि के कुर्सी को चोरी करना कबूल किया. साथ कड़ाई से पुछताछ करने पर 5 मार्च 2024 को ग्राम जरण्डी कन्ट्रक्शन साईड में अपने दो अन्य दोस्त मुकेश उर्म मुक्कु निषाद, हुमेश्वर सोरी के साथ मिलकर 29 नग लोहे के सेंटरिंग प्लेट को चोरी करना कबूल किया .
दो अलग-अलग मामलों को कुल 4 आरोपी सुभाष उर्फ गांधी श्रीवास निवासी कोमाखान महासमुंद, योगेश यादव निवासी लुकुपाली महासमुंद, मुकेश उर्म मुक्कु निषाद निवासी पण्डरीपानी थाना छुरा, हुकेश्वर सोरी निवासी पण्डरीपानी थाना मैनपुर के कब्जे से 115 नग प्लास्टि के कुर्सी औत 29 नग लोहे का सेटरिंग प्लेट को बरामद कर गवाहों के सामने जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज भेजा गया.
इस कार्रवाई में थाना मैनपुर प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, सउनि. जोहन ध्रुव, प्र.आर. राजकुमार साहू, हरिशचंद्र धु्रव, प्रमोद यादव, आर. प्रवीण वर्मा सायबर टीम सउनि. मनीष वर्मा, प्र.आर. अंगदराव, आर. सतीश गिरी, देवेन्द्र सोनवानी और अन्य का विशेष योगदान रहा.
नाम आरोपी-
01) सुभाष उर्फ गांधी पिता जानकी राम उम्र 35 साल निवासी राजापारा कोमाखान थाना कोमाखान जिला महासमुंद।
02) योगेश यादव पिता स्व गणेश राम उम्र 25 साल निवासी ग्राम लुकुपाली थाना कोमाखान जिला महासमुंद।
03) मुकेश उर्फ मुक्कु निषाद पिता मनीराम निषाद उम्र 21 साल निवासी पण्डरीपानी थाना छुरा जिला गरियाबंद।
04) हुमेश्वर सोरी पिता मंगलसिंह सोरी उम्र 22 साल निवासी पण्डरीपानी थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI