मंदिर के पीछे सजी 52 परियों की महफिल, अचानक पहुंच गई पुलिस, जुए के फड़ से चार जुआरी गिरफ्तार, स्कार्पियो, नगद और स्ट्राइकर जप्त
A party of 52 fairies was organized behind the temple, police suddenly arrived, four gamblers arrested from the gambling den, Scorpio, cash and striker seized
बिलासपुर : बेलगहना पुलिस ने भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मंदिर के पीछे सभी जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से 6400 रुपये नगद, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो, तीन मोबाइल, एक लकड़ी का टेबल और टावेल जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रहार अभियान के तहत अवैध स्ट्राइकर गोटी से जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर हुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुखबिर तन्त्र लगाया गया था.
इसी बीच 20 मार्च 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर के पीछे जुआ सट्टा खेला जा रहा है. यहां नियमित रुप से जुआरियों का मेला लगा रहता है. मुखबिर की इस खबर के मिलते ही फौरन पुलिस ने भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास रेड कार्रवाई की.
मरहीमाता मंदिर के पास दर्जन भर लोग स्ट्राइकर गोटी से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया. उनके सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 6400 रुपये, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो वाहन नम्बर CG17 T 1305, तीन नग मोबाइल, एक लकड़ी का छोटा टेबल, एक सफ़ेद टावेल को जप्त कर आरोपियो के खिलाफ धारा 6(ख) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 व 112(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई. आरोपियो को 20 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया और 21 मार्च 2025 को अदालत के सामने पेश किया गया
इस मामले की कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, ASi मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, धीरज जायसवाल, लारंग साय की अहम भूमिका रही.
आरोपियों के नाम
1- यशवंत सोनी पिता रामप्रसाद सोनी उम्र 28 साल रतनपुर
2- जाकर अली पिता अजगर अली उम्र 45 साल चाटीडीह सरकंडा जिला बिलासपुर
3- पवन श्रीवास पिता स्वर्गीय लव श्रीवास उम्र 38 साल साकिन चाटीडीह सरकंडा
4-अजय पासवान पिता स्व चंद्रमा पासवान उम्र 37 साल साकिन टेगनमाडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



