भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़, 29 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर धान बिक्री, हेराफेरी के आरोपी पटवारी समेत 2 गिरफ्तार

Two people, including a patwari (revenue official), have been arrested for tampering with revenue records on the Bhuiyan portal, selling paddy grown on 29 hectares of government land, and other fraudulent activities.

भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़, 29 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर धान बिक्री, हेराफेरी के आरोपी पटवारी समेत 2 गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के कोदौरा में जमीन फर्जीवाड़ा करने के मामले में पुलिस की टीम ने पटवारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मीडिया में खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद कलेक्टर ने जांच और एफआईआर के निर्देश दिए थे.
बता दें कि यहां एक ही परिवार के नाम पर पटवारी ने फर्जीवाड़ा करते हुए 60 से 70 एकड़ जमीन उसके नाम कर दिया था. इसका नामांतरण भी हो गया था. खबर दिखाए जाने के बाद कलेक्टर के मामले में संज्ञान लिया और अब दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी अजेंद्र कुमार टोप्पो ने गांव के ही एक गुप्ता परिवार से मिलकर इस जमीन के कूटरचना का साजिश तैयार किया था. गांव की सरकारी जमीन और पट्टे की जमीन करीब 29 हेक्टेयर जमीन का फर्जीवाड़ा इन दोनों के द्वारा किया गया था. इसमें पुलिस की टीम ने पटवारी के साथ शामिल गांव के ही वीरेंद्र कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है और दोनों के खिलाफ कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t