स्कूल में चाकूबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार, तलाश जारी, धमतरी में दुकानदारों पर चाकू से हमला, गिरफ्त में 2 बदमाश
Two youths who committed knife attack in school arrested, main accused still absconding, search continues, knife attack on shopkeepers in Dhamtari, 2 miscreants arrested
स्कूल में चाकूबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार, तलाश जारी
बिलासपुर/सरकंडा : लोयला स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू जप्त कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जय कश्यप पिता सतीश कुमार कश्यप उम्र 22 साल निवासी निखिलेश्वरम कालोनी जबड़ापारा सरकण्डा ने 29 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में कक्षा 9वीं पढ़ रहा है. इसे फोन कर (लेने के लिए) स्कूल आने के लिए बोला. तब वह कार से अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ लक्ष्य कश्यप को लेने लोयला स्कूल पहुंचकर गेट के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहा था.
तभी कान्हा साहू उसे अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम लक्ष्य के भाई हो क्या? उसके हां कहने पर विवाद करते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगा. मना करने पर इसके कालर पकड़ लिया और पीछे से नकुल यादव आया और् इंट उठाकर सिर के पीछे मार दिया.
तभी इसके भाई श्रीयांक कश्यप बीच बचाव करने आया तो कान्हा साहू श्रीयांक कश्यप के गला को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और उसके साथी लोग लात घूसा से मारपीट करने लगे. इसी बीच कान्हा साहू और हर्ष चाकू निकालकर भाई श्रीयांक कश्यप पर हत्या करने के नियत से हमला कर दिया और पेट के पास चाकू मारकर चोंट पहुंचाया. खून निकलते देख कान्हा साहू अपने साथी समीर साहू, हर्ष और अन्य के साथ मोटर सायकल से भाग गए.
युवक की इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 191(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की गंभरता को देखते हुए घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया. उन्होंने आरोपियो को फौरन गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियो की पतासाजी की गई.
लेकिन सभी अपने घर से फरार थे.तलाशी के दौरान आज 30.01.2025 को आरोपी हर्ष उपाध्याय उर्फ बाबू और समीर साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया. उनसे पूछताछ करने पर वारदात करना कबूल करते हुये वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कराया. जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी हर्ष उपाध्याय और समीर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपी
01. हर्ष उपाध्याय उर्फ बाबू पिता स्व मनोज उपाध्याय उम्र 21 साल निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. समीर साहू पिता गोपी साहू उम्र 18 साल 5 महिना साकिन अटल चौक बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
धमतरी में दुकानदारों पर चाकू से हमला, गिरफ्त में 2 बदमाश
धमतरी : धमतरी के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मिशन ग्राउंड में लगे क्राफ्ट बाजार में बुधवार शाम चाकूबाजी हो गई. ग्राहक बन कर आये तीन युवकों ने दो दुकानदारों पर बाजार के अंदर ही हमला कर दिया. वारदात से बाजार में दहशत फैल गई. घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक संदीप पाल पिता रामबाबू पाल उम्र 27 साल निवासी रामनगर कालोनी पुरदिल नगर थाना सिंकदर राउं जिला हाथरस उत्तरप्रदेश 29 जनवरी 2025 को करीब शाम 6 बजे लोक प्रयाग महोत्सव सेल में अपने लगाईं प्रदर्शनी में देखरेख कर रहा था. किचन वियर स्टॉल के पास था. उसी समय दो लडके जो एक दूसरे का नाम देव यादव और धरमू यादव ले रहे थे. वो किचन वियर स्टॉल में रखे सामान को चुपके से चोरी कर अपने= अपने जेब में रख रहे थे. जिसे देखकर चोरी करने से मना किया. तो दोनो चोरी कर रखे सामान को वापस चिकन वियर स्टॉल में फेंक कर दोनो एक राय होकर प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गाली गलौज दी. और जान से मारने की धमकी देकर अपने-अपने पास में रखे बडे चाकूओं से मारने से प्रार्थी को बायी छोटी उंगली और बायें जांघ के पास चोट आकर खुन निकलने की प्रार्थी के रिपोर्ट पर फौरन जुर्म दर्ज किया गया. हमले में घायल दो दुकानदारों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
इस मामले की जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपीगणों की पता तलाश के दौरान मिलने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू को लाकर पेश करने पर गवाहों के सामने जप्त किया गया.
आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 27/25 धारा 307,296,115(2), 351 (3).3. (5), बीएनएस. एवं धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपीगण देव यादव पिता बलदेव यादव और खलेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र यादव पिता गोपी यादव दोनों को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
(01) देव यादव पिता बलदेव यादव उम्र 24 वर्ष सा० रिसाईपारा पश्चिम वार्ड नं. 16 धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) खिलेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र यादव पिता गोपी यादव उम्र 24 वर्ष सा० रिसाईपारा पश्चिम वार्ड नं. 16 धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



