रायपुर में फिर मर्डर, शराब पीने के दौरान दोनों के बीच हुआ विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या, इलाका में मचा हड़कंप, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Murder again in Raipur, dispute between two while drinking alcohol, friend stabbed to death, created panic in the area, accused arrested and sent to jail
शराब पीने के दौरान दोनों के बीच हुआ विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या
रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए दिन चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटना सामने आ रही है. लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दो दोस्तों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी. जिसके बाद शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने ही दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस युवक शव को पीएम के लिए भेज दिया है. और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
टिम्बर मार्केट पार्किंग के पास चाकू लहराया, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : धारदार चाकू के साथ आरोपी केशव वर्मा गिरफ्तार हो गया है. खमतराई पुलिस को खबर मिली कि टिम्बर मार्केट पार्किंग के पास भनपुरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आम लोगों को डरा धमका रहा है.
इस खबर पर घटना स्थल में जाकर घेराबंदी कर आरोपी केशव वर्मा पिता बलदाऊ वर्मा उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 3 मुक्तिधाम के पीछे साहूपारा धरसींवा थाना धरसीवा को पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी केशव वर्मा के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 25, आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर कारवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
केशव वर्मा पिता बलदाऊ वर्मा उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 3 मुक्तिधाम के पीछे साहू पारा धरसींवा थाना धरसीवा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



