गरियाबंद जिला में सड़क के टूटे पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Villagers reached the collector to demand the reconstruction of the broken road bridge in Gariaband district and warned of boycotting the elections

गरियाबंद जिला में सड़क के टूटे पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

गरियाबंद/लोहसीह : गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत लोहसीह में लंबे समय से सड़क के टूटे पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने अब प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है. ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल करीब 50 की तादाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे.
ग्रामीणों का कहना है कि पुल के टूटे होने से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और किसान सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं. कई बार हादसे भी हो चुके हैं.
कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा और 24 घंटा के भीतर समस्या सुलझाने की बात कही. लेकिन ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई चाहते हैं. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही पुल निर्माण का काम शुरु नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI