भूमिहीन मजदूरों को दिए गए 10 हजार, जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द होगा शुरु, सीएम साय ने 103 परिजनों को सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

10 thousand given to landless labourers, super specialty hospital will be started soon in Jagdalpur, CM Sai handed over compassionate appointment letters to 103 family members

भूमिहीन मजदूरों को दिए गए 10 हजार, जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द होगा शुरु, सीएम साय ने 103 परिजनों को सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था. शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया. उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें.

भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार दिए गए

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यू सर्किट हाउस स्थित आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया.  मुख्यमंत्री ने भूमिहीन मजदूर हितग्राहियों को 10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस योजना के तहत पाँच सौ 62 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये हम भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रदान करेंगे. इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं. इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द होगा शुरु, 103 परिजनों को सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

बस्तर अंचल में जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के सामने तैयार हो रहे इस सुपर स्पेशियलिटी अस्प्ताल से बस्तर अंचल के लोगों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी. नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में 103 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र वितरण किया गया. मुख्यमंत्री  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर से ‘टीम प्रहरी’ दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.