लोहारीडीह के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेसी, घेरा उपमुख्यमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Former CM Bhupesh Baghel and Congressmen took to the streets to get justice for the victims of Loharidih surrounded the Deputy Chief Minister office submitted a memorandum to the President
कवर्धा : लोहारीडीह मे हुई घटना के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने और जेल में बंद निर्दोष लोगों की तत्काल रिहाई सहित प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन किया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस पार्टी के विधायको की मौजूदगी में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव करने आंदोलन किया.
घेराव करने के लिए निकले कांग्रेसी दों बैरिकेड तोड़कर आगे बढे. जिसके बाद नेताओं द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस के घेराव को देखते हुए प्रशासन द्वारा तीन बड़े बेरीकेट्स बनाए गए थे. जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दो बेरीकेट्स तोड़ दिए गए और तीसरे बेरीकेट्स के सामने जोरदार प्रदर्शन किया.
इस कार्यक्रम मे शामिल होने पहुचे भूपेश बघेल ने कहा की प्रदेश मे कानून व्यवस्था चरमरा गयी है. गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले मे हो रहे आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण है लोहारीडीह घटना में तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव लोहारीडीह घटना को सम्भालने में नाकाम रहते हैं और बर्बरता पूर्वक ग्रामीणों की पिटाई की गयी. जिससे प्रशांत साहू की मौत हो गयी. इस मौत के अपराधी तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव एवं कार्यवाही में शामिल सभी स्टॉफ पर अपराधिक FIR दर्ज करते हुए तत्काल सेवा से बर्खास्तगी की जानी चाहिए.
लोहारीडीह मामले में गिरफ्तार 167 ग्रामीणों में से ग्रामीणों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए बघेल ने कहा की स्व शिवप्रसाद साहू के हत्या के आरोप में गिरफ्तार मृतक रघुनाथ साहू के पुत्र के FIR और उनके द्वारा बताए गए ग्रामीणों को अरोपी बनाकर जेल में डाला गया. शिवप्रसाद साहू (कचरु) का मुख्य आरोपी FIR कराने वाला रघुनाथ साहू का बेटा है. इस वजह से 167 गिरफ्तार ग्रामीणों के केस में हाई कोर्ट की निगरानी में फिर नये सिरे से जांच की जाए. और निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई की जाए.
स्वर्गीय शिवप्रसाद साहू (कचरु) और प्रशांत साहू के परिवार को 1 करोड मुआवजे की रकम और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाये जाने की मांग करते हुए बघेल ने कहा की बिरकोना में हुए स्व कोमल साहू की मौत का. मामला उठाते हुए कहा कि मामले मे अपराधियों को बचाने का काम हो रहा है. जिस तरह से लोहारीडीह में हत्या को खुदकुशी बताया जा रहा था. पुलिस द्वारा उसी तरह बिरकोना में हुए कत्ल को खुदकुशी बताया जा रहा है. जिसकी हम मांग करते है कि लोहारीडीह की तरह दोषियों को तत्काल पकड़ा जाए. मामले में लिपापोती किया जा रहा है. उसका हम विरोध करते हैं.
वहीँ दूसरी तरफ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा की प्रदेश मे कानून राज खतम हो गया है. लोहारिडीह कांड पर पूरा कवर्धा के साथ-साथ प्रदेश जल रहा है. सरकार की नाकामी को लेकर छत्तीसगढ़ आक्रोशित है. मृतक कचरु साहू की बेटी लालेश्वरी अपने पिता के इंसाफ के लिए लगातार लड़ रही है. वैसे बेटी लगातार कहते आ रही मेरे पिता खुदकुशी नहीं की. उनकी हत्या कर पेड़ में लटका दी गई. आखिरकार मध्यप्रदेश पुलिस ने मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरु साहू के कातिलों को हत्या के आरोप में मृतक रघुनाथ साहू के बेटे सहित चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है.
बैज ने कहा कि अगर यहां की पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो लोहारीडीह गांव में और मौतें नहीं होती. अब तक जीतनी मौतें हुई है. उसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन है.
दीपक बैज ने शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने नाकामी को छुपाने के लिए लोहारीडीह के ग्रामीणों को डराना धमकाना कवर्धा की जनता देख रही है. मृतक कचरु साहू की बेटी ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को इंसाफ की लड़ाई मे साथ देने ले लिये धन्यवाद दिया.
इस सभा को भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत विधायक भोलाराम साहू, हर्षिता बघेल, जिलाध्यक्ष होरिराम साहू समेत अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया. इस कार्यक्रम में भूपेश बघेल, दीपक बैज, विधायक इंद्रशाह मंडावी, संदीप साहू, भोला राम साहू, हर्षिता बघेल, यशोदा वर्मा, कुंवर निषाद, जिलाध्यक्ष होरी राम साहू, गोपाल चंद्रवंशी सहित कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्तागण, ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठजन, ज़ोन, सेक्टर, बूथ के अध्यक्षगण, पोलिंग एजेंट सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला/जनपद सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, पार्षद पूर्व मंडी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, सदस्य, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष, राजीव युवा मितान पूर्व अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, इंटक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
भिलाई नगर में कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग ने दुर्ग कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भिलाई नगर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग दुर्ग संभाग के एक प्रतिनिधि मंडल ने दुर्ग कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति की के नाम से प्रदेश लोकसभा में वक्फ़ बोर्ड संशोधन के लिए बनी ज्वॉइंट कमेटी के सदस्य डॉ. मोहम्मद जावेद साहब सांसद (किशनगंज) लोकसभा क्षेत्र बिहार प्रदेश एवं अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले पर उच्च स्तरीय जांच कर उक्त दोषी व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस सांसद मो. जावेद के द्वारा सदन में समाज के पिछड़े एवं कुचले हुए लोगों की आवाज बनकर सदन में बड़ी ही बेबाकी के साथ अपनी बात रखकर सरकार का और सदन का ध्यान आकर्षित करते हैं. उनकी इसी बेबाकी और सक्रियता को देखते हुवे देश में विघ्नकारी और देश को बांटने वाले लोगों के द्वारा डॉ मोहम्मद जावेद की आवाज को दबाने कुत्सित साजिश कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
ताकि वो दबे हुए मजलूमों की आवाज न बने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर महामहिम राष्ट्रपति उच्च स्तरीय जांच समिति से जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की मांग की.
इस मौके छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग दुर्ग संभाग के पूर्व अध्यक्ष मो शरीफ खान, नगर निगम भिलाई के सभापति आदरणीय गिरवर बंटी साहू, पार्षद चंद्रशेखर गवई, पार्षद लालचंद वर्मा, क्रिश्चन कम्यूनिटी पास्टर संघ के प्रदेश सचिव विनोद आचार्य, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत कश्यप, शेख प्यारे, अरहान शेख (मुनीर) मो. ईमरान आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर दक्षिण सीट पर आज तय होगा कांग्रेस का चेहरा
रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए साफ किया कि कांग्रेस का प्रत्याशी अब तक तय नहीं हुआ है. लेकिन आज नाम की घोषणा की जाएगी. उन्होंने पूरी दमदारी के साथ इस सीट पर चुनाव लड़ने का यकीन जताया है.
बैज ने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए वरिष्ठ नेताओं को वार्डों में ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है. इसके साथ ही पार्षदों और छाया पार्षदों को भी क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है.
गौरतलब है कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होने वाला है. भाजपा ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी का किया ऐतिहासिक स्वागत
गरियाबंद/राजिम : अखिल भारती कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी ए एस संपत कुमार का प्रथम गरियाबंद जिला आगमन 9 अक्टूबर को हुआ. जिसमें अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुपेश साहू और राजीव नगर कांग्रेस के नेतृत्व में पंडित श्यामा चरण शुक्ल चौक में ऐतिहासिक स्वागत किया.
प्रदेश प्रभारी संपत कुमार ने पंडित श्यामा चरण शुक्ला चौक पहुंचकर श्यामा चरण शुक्ल की प्रतिमा में माल्यार्पण किया. और सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आने वाले नगरी निकाय तथा पंचायत चुनाव में एक साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया.
इस मौके पर विंद्रानवागढ़ क्षेत्र विधायक जनक ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुपेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व महामंत्री डीके ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर, दिलीप साहू, रामनारायण साहू, सुनील तिवारी, विकास तिवारी, आनंद मतावले, सुघ्घरमल आडे, दुर्गा प्रसाद सिंहा, कुलेश्वर साहू, रामगुलाल साहू, गोदू राव दानके, जगत निर्मलकर, ओमप्रकाश बंछोर, अनिल चंद्राकर, रमेश वर्मा, पवन सोनकर, मुकेश भारती राजू धीवर आदि मौजूद थे.
इस मौके पर विंद्रानवागढ़ क्षेत्र विधायक जनक ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुपेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व महामंत्री डीके ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर, दिलीप साहू, रामनारायण साहू, सुनील तिवारी, विकास तिवारी, आनंद मतावले, सुघ्घरमल आडे, दुर्गा प्रसाद सिंहा, कुलेश्वर साहू, रामगुलाल साहू, गोदू राव दानके,जगत निर्मलकर, खेमू साहू, देवेंद्र गोलू साहू, जगमोहन राजा, मिथिलेश पटेल डिगेश राजिम आसाराम तोंडे, ओमप्रकाश बंछोर, अनिल चंद्राकर, रमेश वर्मा, पवन सोनकर, मुकेश भारती राजू धीवर, जितेंद्र लहरे, मोहम्मद शब्बीरआदि सैकड़ो की तादाद में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



