लापता पति को खोजने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बच्ची पैदा होने पर बनाई दुरी, विश्व हिन्दू परिषद के नेता राजीव शर्मा गिरफ्तार
Vishwa Hindu Parishad leader Rajiv Sharma arrested for raping a woman on the pretext of marriage while searching for her missing husband, distancing himself after the birth of a girl child.
बिलासपुर/सरकण्डा : बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पीटीआई के लापता होने पर एक युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाया. बच्ची पैदा होने पर शादी से इंकार कर दिया. पुलिस ने आरोपी विश्व हिन्दू परिषद के नेता राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरु किया. धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.
इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया. जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. पीड़िता की शिकायत पर सरकण्डा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और राजकिशोरनगर निवासी आरोपी विश्व हिन्दू परिषद के नेता राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



