सिकासार जलाशय और अन्य लघु जलाशयों से इस साल रबी फसल के लिये नही दिया जाएगा पानी, धान के बदले उन्हारी की करें तैय्यारी
Water will not be released from the Sikasar Reservoir and other small reservoirs for the Rabi crop this year; prepare for Unhari instead of paddy.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले अंतर्गत जलसंसाधन संभाग गरियाबंद की विभिन्न निर्मित सिंचाई परियोजनाओं में उपयोग में आने वाली नहर प्रणाली में निर्माण कार्य और आवश्यक मरम्मत कार्य के लिये इस साल पूरे रबी सीजन के लिये खेतों में सिकासार जलाशय और अन्य लघु जलाशयों से मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा.
जलसंसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के.बर्मन ने बताया कि इस साल जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माण कार्य के तहत् मुख्य जलद्वार, स्टॉपलॉक, विभिन्न नहरों में लाइनिंग कार्य, नवीन पुलिया निर्माण, पुल निर्माण कार्य तथा मरम्मत कार्य अंतर्गत नहरों में अत्यधिक सिल्ट जमाव की सफाई, घास की सफाई, क्षतिग्रस्त लाइनिंग कार्य का मरम्मत, बैंक मरम्मत, कुलाबा स्थापना, गेट मरम्मत आदि काम कराया जाना है.
नहर की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिये यह मरम्मत ज़रुरी है. अगर यह काम अभी नहीं किया गया. तो भविष्य में और भी बड़ी समस्या आ सकती है. किसान इस साल उन्हारी फसल की तैयारी कर लें क्योंकि पैरी मुख्य नहर दाईं ओर पाण्डुका, कोपरा, राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र के सभी माइनरों में इस साल रबी फसल के लिए जलप्रदाय किया जाना संभव नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



