स्टंट के चक्कर में दूल्हे की कार से जीजा ने पिकअप को मारी टक्कर!, मामा की शादी में भांजे पर गिरा DJ, मासूम बेटे की मौत, खुशियों में पसरा मातम

While doing a stunt, the brother-in-law hit a pickup with the groom's car!, DJ fell on the nephew at uncle's wedding, innocent son died, mourning spread in happiness

स्टंट के चक्कर में दूल्हे की कार से जीजा ने पिकअप को मारी टक्कर!, मामा की शादी में भांजे पर गिरा DJ, मासूम बेटे की मौत, खुशियों में पसरा मातम

कोरबा : कोरबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. दूल्हे की गाड़ी को स्टंट करते हुए चला रहे उसके जीजा ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीजे वाहन से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा बारात आई थी. शादी की रस्मों से पहले दूल्हे की कार को उसके जीजा द्वारा स्टंट के अंदाज़ में चलाया जा रहा था. देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. मृतक मासूम की पहचान हरिओम तिवारी उम्र महज डेढ़ साल के रूप में हुई है. वह दूल्हे की गोद में बैठा था. बताया गया है कि हरिओम के पिता ही दूल्हे की कार को किराए पर लेकर लाए थे. लेकिन उस समय गाड़ी दूल्हे का जीजा चला रहा था .
इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी. इस दुखद घटना से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और दूल्हा सदमे में आकर शादी से इंकार करने लगा. हालांकि लड़की पक्ष के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद आखिरकार शादी की रस्में पूरी की गई.
इस हादसे के बाद अगली सुबह शुक्रवार को मानिकपुर चौकी पुलिस अगली कार्रवाई के लिए निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन इस दौरान जानकारी मिली कि परिजन शव को छोड़कर ही बारात लेकर वापस एमपी निकल गए हैं. जहां पुलिस तत्काल हरकत में आई और परिजनों को फोन कर रास्ते से वापस कोरबा बुलाया जहां आगे की कार्रवाई अभी की जा रही है.
डेढ़ माह के मासूम के पिता नीलेश तिवारी एमपी के सागर के रहने वाले है और सुरजपुर साल के शादी में ससुराल आए हुए थे. हरि ओम एकलौता बेटा था. उसकी तीन बड़ी बहन है. मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वही शव पंचनामा कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB