महिला की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद मिली लाश, नहाने गए युवक की तालाब में डूबने पर गई जान, नाले के तेज बहाव में बहा बुजुर्ग, 12 किमी दूर मिला शव
Woman dies due to drowning body found after 24 hours young man who went to take bath dies after drowning in a pond old man swept away in the strong current of the drain body found 12 km away
मैनपाट में महिला की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद मिला शव,विधायक ने दी सांत्वना
सीतापुर : मैनपाट इलाके में महिला अपने पति के साथ घाघी झरना के पास स्थित बाजार जाने के लिए नदी पार कर रही थी. इसी दौरान नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया. नदी में अचानक पानी आने से तीनों पानी में बहने लगे.लेकिन महिला का पति और एक शख्स खुद को पानी से निकालने में कामयाब हो गए. वहीं महिला पानी के तेज बहाव में बह गई. जिसका शव पानी से दूसरे दिन रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका.
मैनपाट के करमहा निवासी महिला दिनई बाई पति भोला उम्र 45 साल 16 अगस्त को करीब 12 बजे अपने पति के साथ तीन व्यक्ति घाघी झरना के पास बाजार जाने के नदी पार कर रहे थे. नदी में बाढ़ आने की वजह से वह तीनों पानी में बह गए. मृतिका का पति और उसका साथी पानी से निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई..
बाढ़ की वजह से मृत महिला का शव शुक्रवार को नहीं मिल पाया था. लेकिन ग्रामीणों ने शनिवार सुबह उसका शव ढूंढ निकाला. इस घटना की जानकारी जैसे ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को हुई, वो फौरन घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने मृत महिला के परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को मुआवजे की प्रक्रिया को जल्द करने के निर्देश दिए. वहीं मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेशपुर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlbलिए
युवक की तालाब मे डूबने पर गई जान
नगरी : तुमड़ी बहार निवासी की तालाब में डूबने स मौत हो गई. इश्वर लाल नेताम ग्राम तुमड़ीबहार के अमृत सरोवर तालाब मे नहाने गया हुआ था. युवक के पैर फिसल कर पानी मे डूब जाने से मौत हो गई.सुबह 6 बजे नहाने गए हुए ग्रामीणों ने पानी में तैरते शव को देखकर सरपंच सोम को दी जानकारी।
खबर मिलते ही सरपंच व ग्रामीण थाना मेचका पहुंच थाना प्रभारी बंजारे को जानकारी दी. थाना प्रभारी मेचका द्वारा घटना स्थल पहुंच निरिक्षण कर शव को पीएम के लिए नगरी भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नाले के तेज बहाव में बहा बुजुर्ग, 12 किमी दूर मिला शव
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में तेज बारिश के बाद नाले में बहने से एक बुजुर्ग पवन चेरवा उम्र 55 साल की मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र के निवासी एक बुजुर्ग नाले के तेज बहाव में बह गए थे. जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही थी. कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग झलरिया में नाला पार कर रहा था. उसी दौरान वह तेज धार की बहाव में बह गया. वहीं इस मामले में तहसीलदार अश्विनी चंद्रा ने बताया कि झलरिया पंचायत के बठौरा गांव निवासी पवन चेरवा नाला पार करने के दौरान बह गया था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. खबर के बाद हम भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन किया गया. जिसके बाद घटनास्थल से करीब बारह-तेरह किलोमीटर की दूरी पर उनके परिजन और होमगार्ड के जवानों ने शव को बरामद किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



