प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से महिलाएं भयभीत और पुलिस बनीमूकदर्शक -फूलोदेवी नेताम, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदले 22 जिलाध्यक्ष

Women are scared due to increasing rape cases in the state and the police became mute spectators - Phulodevi Netam Congress changed 22 district heads before the municipal elections

प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से महिलाएं भयभीत और पुलिस बनीमूकदर्शक  -फूलोदेवी नेताम, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदले 22 जिलाध्यक्ष

जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करे सरकार -कांग्रेस

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा अध्ययन में हो रही परेशानी को लेकर उनसे संपर्क करने पर जिस तरह से बच्चियों को दुत्कारने की बात उजागर हुई उससे यह साबित हो गया है कि भाजपा राज में फिर से 15 वर्षीय भाजपा प्रशासनिक आतंकवाद का बोल बाला हो गया है. क्योंकि आठ माह में भी जिस तरह से सरकार चल रही है कानून व्यवस्था बदहाल होने के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जिसके चलते महिलाएं अत्याचार एवं बलात्कार जैसे दंश झेलने के लिए विवश हो रहे हैं. अब बेटियां अपनी शिक्षा के नाम पर दुत्कार की शिकार हो रही है. इसीलिए डी ई ओ को निलंबित कर सरकार बेटियां को शिक्षा व सुरक्षा प्रदान करे।
प्रवक्ता दुबे ने बताया कि आठ माह के भाजपा कार्यकाल में स्कूलों मे शुद्ध पेयजल नहीं, जर्जर भवन, सहित सभी परेशानियों से छात्र छात्राएं जूझ रहीं है सरकार उनकी कोई सुध ना लेकर जिस प्रकार से शिक्षा को प्रयोगशाला बना कर नई शिक्षा नीति लागू करने की वाहवाही लूटने का काम भाजपा कर रही है वही सरकार अपने ही शिक्षा सेटअप को बदलकर शिक्षकों पर युक्तियुक्तकरण रूपी दबाव बनाने के साथ ही साथ प्रदेश के 4077 स्कूलों को बंद करने एवं 32 हजार शिक्षक पद को समाप्त करने का एक खेल खेलने का प्रयास किया गया था जो कांग्रेस एवं शिक्षक संघ के विरोध के बाद राज्य की भाजपा सरकार बैक फुट पर तो आई और अपने इसी असफलता की खीज सरकार अपने प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं पर निकलने पर आमादा है जिसका प्रमाण राजनांदगांव जिले के अलीवारा के छात्रों के साथ घटित घटना है साइंस जैसे विषय में सरकार की बेसुधी जग जाहिर हुई है उससे भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति की पोल खुली है कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक आतंकवाद के चलते ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही बच्चे सुरक्षित हैं यहां तक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी गर्त में जाने की ओर इंगित कर रहा है अब सुशानन की ढोल पीटने वाली भाजपा बेटियों की आंसुओ को महत्व देगी या बच्चियों को दुत्कार व जेल की धमकी देने वाले डी ई ओ पर कार्यवाही करेगी यह देखने वाली बात होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांकेर युवा कांग्रेस ने निकली मशाल यात्रा

रायपुर : प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार,अनाचार व गैंगरेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख दर्शक बनी हुई है, लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है .
युवा कांग्रेस कांकेर अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके ने कहा कि बलौदा बाजार में हुए अप्रिय घटना में दुर्भावना पूर्ण रूप से विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, NSUI अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा व सतनामी समाज के युवाओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
भिलाई में पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ पर किये गये दमनात्मक कार्यवाही/लाठीचार्ज तथा 150 से अधिक कार्यकर्ताओ पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार विधानसभा युवा कांग्रेस कांकेर द्वारा दिनांक 04 सितंबर 2024/बुधवार को समय शाम 6 बजे स्थान पुराना बस स्टैंड कांकेर से SBI बैंक के सामने अंबेडकर चौक आमापारा तक मशाल रैली यात्रा का आयोजन किया गया.
जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, शहर अध्यक्ष मनोज जैन, पूर्व पार्षद मतीन खान, यासिन करानी, सरजू शोरी, पार्षद नरेश बिच्छिया, पूर्व अध्यक्ष शिवांकित श्रीवास्तव,पार्षद दीपक शोरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यार्थ करायत,पार्षद शादाब खान, अजय भास्वानी, मृदुला भास्कर, सुरेश नाग, आदर्श गुप्ता, चंद्रलोक ठाकुर, विनय ठाकुर, अनमोल मंडावी, NSUI प्रदेश सचिव आयुषी मिश्रा, पार्षद आनंद चौरशिया, किशन यादव, पार्षद सतीश दीपक, केशव साहू, निरंजन भास्कर, सोमेश सोनी, यास्मिन, महासचिव शेष गजबिए, जिला महासचिव तौहीद खान, महासचिव सद्दाम हुसैन, चमन साहू, पवन कांगे, जागेश ठाकुर, लतीफ मेमन, गुड्डा यादव,जीशान अली, निरंजन लाटिया, आदि उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से महिलाएं भयभीत और पुलिस बनीमूकदर्शक -फूलोदेवी नेताम

रायपुर : प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की बढ़ती हुई घटनाओं पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद फूलोदेवी नेताम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में यह सब हो रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी है। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है डरी सहमी हुई है। पिछले नौ महीने की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं । महिलाओं के खिलाफ  3000 से ज्यादा आपराधिक घटना हुई है। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि इन घटनाओं के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास घेरने का फैसला किया है। 
यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज चार साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैंड में 50 साल की महिला हो सब के साथ दुष्कर्म हो रहा है। आज इस प्रदेश में कोई भी उम्र की बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हाल ही में हुई एक घटना 3 सितंबर को सीतापुर में एक नाबालिग मार्केट से घर लौट रही थी उसके साथ गैंगरेप की घटना होती है। रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है,दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी जाती है और सामूहिक दुष्कर्म के जगह बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई। यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।

प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए विभिन्न प्रकार के अपराध की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदेश की महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हर बार आंदोलन करने पर ही मामले की जांच या कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि  पीड़ित महिलाएं हिम्मत करके थाना जाती है तो तो रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें जलील किया जाता है। प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटना प्रदेश के लिए चिंता का विषय बन गई है आज खेत में काम करने वाली महिलाएं बस में सफर करने वाली महिलाएं घर में रहने वाली महिलाएं अस्पताल में महिलाएं स्कूल कॉलेज जाने वाली बेटियां कहीं पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत सहित प्रगति वाजपायी अनुष्का श्रीवास्तव,अर्पणा फ्रांसिस, नीता लोधी,हाजरुन बानो मौजूद थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

डिप्टी सीएम सह- ग्रह मंत्री के आगमन पर पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने छोड़े विरोध के तीर… बोले विधायक तो अपराध मुक्त का झाँसा दिए थे क्या आप भी जनता से झूठ बोलेंगे…!

बिलासपुर : प्रदेश के डिप्टी सीएम और साथ ही ग्रह मंत्री विजय शर्मा का आगमन बिलासपुर होने जा रहा है, मैं उन्हें विधानसभा में उनके द्वारा दिये गये जवाब जिसमे 30 जून तक की अपराधों की जानकारी बिलासपुर जिले की है,बाकि माह जुलाई और अगस्त के अपराधों का डाटा पुलिस विभाग आपको देगा वो आप जोड़ लेना और आपको चिंतन करना है कि आख़िर बिलासपुर में रोज चाकूबाजी और हत्या और दुष्कर्म के आँकड़े इतने क्यों बढ़े है, बिलासपुर अपराधों के मामले में प्रदेश में प्रथम है आख़िर क्यों ?
5 दिसंबर से 30 जून तक बिलासपुर के अपराध, विधानसभा के जवाब के अनुसार-
कुल अपराध – 7506 ( 30 जून तक )
बलात्कार – 129
हत्या – 28
मारपीट – 1743
लूट – 32
डकैती -1
पॉस्को – ?
चाकूबाज़ी – ?
दुर्घटनाएँ – ?
आख़िर क्या कारण है कि बिलासपुर पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम रही है और बिलासपुर में प्रतिदिन कोई न कोई बड़ी घटनाएँ होती है। शहर में राह चलते चाकूबाजी होती है और शहर में चलने में खतरा रहता है।महिलाओं की सुरक्षा में भी बिलासपुर पुलिस असफल रही है और प्रदेश में सर्वाधिक दुष्कर्म के मामले बिलासपुर में हो रहे है,मासूम बच्चियों के साथ भी अनाचार हुआ है,बहन बेटियाँ बिलासपुर में असुरक्षित है,क्या आपकी पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम है ?
बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के समय वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल ने ताल ठोककर दावा किया था कि मैं बिलासपुर को अपराध मुक्त कर दूँगा लेकिन उनका ये चुनावी झाँसा था केवल वोट पाने के लिए और विधायक बनने के बाद वो “मौन बाबू” बन गये और बिलासपुर वासियों को भूल गए।
ग्रह मंत्री जी आप भी कहीं मीटिंग के बाद मौन बाबू की तरह बिलासपुर की जनता को झाँसा देकर तो नहीं चले जाएँगे,मैं उम्मीद करता हूँ आपकी सरकार को जनादेश मिला है तो आप की सरकार जनता की रक्षा करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खरगे, राहुल सहित ये नाम शामिल

कांग्रेस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें 40 नामों को शामिल किया गया है. स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम मल्लिकार्जुन खरगे का है. जबकि दूसरा नाम सोनिया गांधी का भी है.
स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल-प्रियंका का भी नाम शामिल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, उसमें खरगे, सोनिया गांधी अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी नाम शामिल है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी का नाम भी है शामिल.
यहां देखें पूरी सूची
मल्लिकार्जुन खरगे
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा
केसी वेणुगोपाल
अजय माकन
अंबिका सोनी
भरत सिंह सोलंकी
तारिक हमीद कर्रा
सुखविंदर सिंह सुखू
जयराम रमेश
सचिन पायलट
मुकेश अग्निहोत्री
चरणजीत सिंह चन्नी
सलमान खुर्शीद
सुखजिंदर सिंह राणावत
अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
सैयद नासिर हुसैन
विकार रसूल वानी
रजनी पाटिल
राजीव शुक्ला
मनीष तिवारी
इमरान प्रतापगढ़ी
किशोर लाल शर्मा
प्रमोद तिवारी
रमन भल्ला
ताराचंद
चौधरी लाल सिंह
इमरान मसूद
पवन खेड़ा
सुप्रिया श्रीनेत
कन्हैया कुमार
मनोज यादव
दिव्या मदरेणा
शाहनवाज चौधरी
नीरज कुंदन
राजेश लिलोठिया
अलका लांबा
श्रीनिवास बीभी
तीन चरणों में होगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होना है. पहले चरण का मतदान 18 सितंबर दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को मतदान होना है. जबकि तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा. मतगणना 8 अक्टूबर को होगा.
32 सीटों पर चुनाव लड़‍ेगी कांग्रेस
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए हुए सीट बंटवारे के तहत 51 और 32 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इसके अतिरिक्त, माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को एक-एक सीट आवंटित की गई है, जबकि दोनों पार्टियां पांच सीटों पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ कर रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

डांडकरवां में आयोजित जोन सेक्टर की बैठक में युवाओं ने किया बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश

सुरजपुर : सुरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा डांडकरवां जोन का ग्राम पंचायत बरपटिया जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिव भजन मरावी जी के निजी निवास घर बरपटिया में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हर बूथ के अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जोन प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस उपस्थित हुए। बैठक में सभी लोगों से संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा किया गया आगामी पंचायत चुनाव के जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच एवं पंच के प्रत्याशी के लिए बूथ स्तर पर आम सहमति बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने हर बुथ में रहकर कार्य करने को कहा। हर बूथों में  नियुक्ति करने के संबंध में चर्चा किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस की नीतियों से प्रेरित होकर भारी संख्या में  युवाओं ने ब्लाक अध्यक्ष कुमार सिंह देव जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मराबी के समक्ष काँग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मराबी कुमार सिंह देव ने सभी युवाओं का स्वागत पार्टी का गमछा पहनाकर किया। बल्कि युवां में मिली जिम्मेदारी पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। नवयुक्त युवां ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिया है.
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कुमार सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मराबी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिवभजन सिंह मराबी डांडकरवां जोन प्रभारी संजय यादव,सेक्टर प्रभारी नंदकेशवर यादव, मो. अयूब खान, इंद्रदेव पांडे, चिंतामणी सिंह, राम विकास पटेल, दिनेश गुप्ता,कमलेश्वर गिरी सहित महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस पोलिंग बूथ के अध्यक्ष गण जनपद सदस्य सरपंचगण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदले 22 जिलाध्यक्ष

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित की गई है। PCC चीफ दीपक बैज के निर्देश के बाद  महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सूची जारी की है। जिसमें 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 20 प्रदेश महासचिव और  32 सचिवों की नियुक्ति की गई है। 22 जिलों में प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा की गई है..

यहां देखें सूची