परखंदा के बेटियों को मिला खेल शिखर सम्मान

छत्तीसगढ़ संवाददाता कुरूद, 15 मार्च। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल अलंकरण देकर सम्मानित किया। इसके लिए धमतरी जिला से 5 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें कुरुद क्षेत्र की दो बालिका शामिल हैं। राजधानी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह मे ग्राम परखंदा की टिकेश्वरी साहू, भूमिका साहू को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों खेल शिखर सम्मान और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक गोपाल साहू ने बताया कि दोनों खिलाड़ी बॉल बैडमिंटन खेल में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था। इस अवसर पर खेल एवं कल्याण विभाग के खेल अधिकारी रामकृपाल जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले, खेल अधिकारी हरीश देवागन, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ महासचिव वाय राजा राव, अध्यक्ष इजरार अहमद खान आदि ने दोनों बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।