CG NEWS : पिता के मोबाइल न देने पर 13 साल के बेटे ने जान दे दी
1 अगस्त। पिता ने खेलने के लिए मोबाइल देने से मना किया तो 13 साल के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG NEWS :बिलासपुर, 1 अगस्त। पिता ने खेलने के लिए मोबाइल देने से मना किया तो 13 साल के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा अशोकनगर निवासी देवानंद जायसवाल का 13 वर्षीय बेटा सोम जायसवाल आत्मानंद स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। मंगलवार को उसे बुखार हो गया था। रात में उसने अपने पिता से खेलने के लिए मोबाइल मांगा। रात हो जाने के कारण सुबह मोबाइल देने की बात कहकर पिता व घर के बाकी लोग सो गए।
रात 2.30 बजे, सोम की दादी जब बाथरूम गईं तो उन्होंने सोम को फांसी पर लटका हुआ देखा। उनके शोर मचाने पर जायसवाल तुरंत फंदा खोलकर उसको इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।



