ग्राउंड में साइकिल चला रही छात्रा को देखकर आरक्षक की बिगड़ी नियत, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A constable's intentions were corrupted after seeing a girl riding a bicycle in the field. Upon receiving a complaint, the police arrested the accused and sent him to jail.

ग्राउंड में साइकिल चला रही छात्रा को देखकर आरक्षक की बिगड़ी नियत, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : पुलिस ग्राउंड में साइकिल चला रही छात्रा से आरक्षक छेड़खानी करने लगा. छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक दिलीप रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा रविवार की सुबह पुलिस ग्राउंड में साइकिल चला रही थी. इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक दिलीप रौतिया उनके साथ छेड़खानी करने लगा. छात्रा उसकी हरकतों का नजरअंदाज कर रही थी. इससे आरक्षक के हौसले बुलंद हो गए और उसने लड़की को पकड़कर छेड़खानी करने लगा. किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर सिविल लाइन थाना आई और घटना की रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस ने छात्रा को रिपोर्ट पर छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरक्षक दिलीप रौतिया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t