घरेलू काम पर रखकर नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने दरिंदे शिक्षक गिरघारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

He raped a minor tribal student after employing her as a domestic help; the police arrested the brutal teacher Girghari and sent him to jail.

घरेलू काम पर रखकर नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने दरिंदे शिक्षक गिरघारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में घरेलू काम पर रखकर किशोरी के साथ रेप करने वाला दरिंदा शिक्षक गिरफ्तार हो गया है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ बी एन एस की धारा 74, 75, 64(2)(M), 65(1) और पॉस्को एक्ट की धारा 6,8 के तहत जुर्म दर्ज है. पीड़िता के द्वारा थाने में की गई शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत 16 साल की नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी. इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई भी करती है. इस दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर वह कई बार छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया है.
इस मामले की आरोपी गिरधारी राम यादव के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 74,75,64(2)(M),65(1) एवं पॉस्को एक्ट की धारा 6,8 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले का आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव फरार था. आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के छिपने की संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दी जा रही थी. इसी दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव जैसे ही अपने घर आया. और पुलिस की सादी वर्दी की टीम ने आरोपी शिक्षक को उसके घर से धर दबौचा. आरोपी शिक्षक पुलिस के लगातार दबाव के कारण अपने घर से कपड़े और रुपए लेकर कहीं भागने के फिराक में था.
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गिरधारी राम यादव के द्वारा जुर्म कबूल करने और जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t