पुरानी रंजिश में तेज धारदार लोहे के बण्डा से किसान के सिर पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी तिहारु गिरफ्तार
A farmer was fatally attacked on the head with a sharp iron rod due to an old rivalry; police took swift action, and the accused, Tiharu, was arrested.
धमतरी : धमतरी जिला में थाना अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम ढिमरटीकुर में दीपावली के दिन हुई पैसों की लेनदेन की पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 नवम्बर की रात करीब 10 बजे ग्राम ढिमरटीकुर के बजरंग चौक में नरेन्द्र कुमार साहू अपने साथी मोहन गंजीर, हेमनारायण सोनी, पोखन साहू और नोहर साहू के साथ खेती-किसानी की चर्चा कर रहे थे. इस दौरान गांव के ही तिहारु राम यादव पिता स्व लक्ष्मण यादव उम्र 60 साल निवासी ढिमरटीकुर नवागांव वहां पहुंचा और दीपावली लक्ष्मी पूजा के दिन पैसों की पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से विवाद करने लगा.
देखते ही देखते आरोपी ने अपने पास रखे तेज धारदार लोहे के बण्डा से नरेन्द्र साहू के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पर उसके दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा.
इस मामले की खबर मिलने पर अर्जुनी पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 296(ख), 109 बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. पुलिस ने आरोपी तिहारु राम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म करना कबूल किया.
आरोपी के घर से वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार बण्डा बरामद किया गया. जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर सीलबंद किया गया. अर्जुनी पुलिस एवं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और खून से सनी मिट्टी, रेत-गिट्टी और आरोपी के कपड़े जैसे सबूत इकठ्ठा किए. मिले सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(ख), 109 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
आरोपी का नाम
तिहारु राम यादव पिता स्व लक्ष्मण यादव, उम्र 60 साल निवासी ढिमरटीकुर नवागांव, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



