ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, ओवरटेक के चक्कर में मौके पर हुई दो भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A high speed car rammed into a truck, two brothers died on the spot while trying to overtake, the family is in mourning, police is investigating
धमतरी/भखारा : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक घटना हुई है. चलते ट्रक के पीछे कार घुस गई. इस हादसे में बोरझरा निवासी दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों को जिला अस्पताल लाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 21- 22 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 3 बजे रायपुर की तरफ से ट्रक नम्बर CG13 AG 7236 भखारा की तरफ आ रही थी. उसके पीछे Indica कार नम्बर CG04 HB 4953 भी आ रही थी. भखारा घुसते ही कोलियारी मोड़ के पास ट्रक के पीछे कार घुस गई.
हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के नीचे कार का बड़ा हिस्सा ट्रक में घुस गया था. जिसमें कार सवार दो भाइयों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. गंभीर रुप से घायल हो गए दोनों भाइयों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
मृतकों में ग्राम बोरझरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ धनराज साहू पिता रेवत राम साहू उम्र 22 साल और दूसरा लिकेश उर्फ लक्की पिता डमेश साहू उम्र 17 साल है. लक्की कक्षा दसवीं का छात्र था. परिजनों ने बताया कि दोनों नया रायपुर ऊपरवारा रिश्तेदार के घर गए थे. जहां से वह वापस लौट रहे थे.
इस बारे में भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक और कार दोनों एक ही तरफ से भखारा की तरफ आ रहे थे. तभी कोलियरी मोड़ के पास यह शक है कि सामने ब्रेकर में ट्रक ने वाहन को धीमी किया और इसी दौरान कार उसमें जा घुसी. कार सवार दोनों घायलों को निकाला गया.नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया. जहां पर उनकी मौत हो गई. आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



