तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दो पैदल यात्रियों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर, इलाज जारी, वाहन चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A high-speed unidentified car hit two pedestrians, one dead, one seriously injured, treatment ongoing, driver absconding, police engaged in search.

तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दो पैदल यात्रियों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर, इलाज जारी, वाहन चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बलरामपुर : होली के दिन जिले के सामरी गोपातु मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शाम करीब 7:25 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने सड़क किनारे चल रहे दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला और पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही सामरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरु की. घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है. साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके.
प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है. होली जैसे त्योहार के दिन हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड कंट्रोल और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB