माता पिता संग खेत गई बच्ची पर तेंदुआ ने किया हमला, वन विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर बचाई बालिका की जान

A leopard attacked a girl who had gone to the field with her parents, forest department officials saved the girl's life by taking her to the health center

माता पिता संग खेत गई बच्ची पर तेंदुआ ने किया हमला, वन विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर बचाई बालिका की जान

गरियाबंद/छुरा : मामला छुरा क्षेत्र के ग्राम सराईपाली का है जहां सात साल की बालिका कु जया गोंड़ पिता घनश्याम गोंड़अपने माता-पिता के साथ खेत गई थी. जहां उनके माता पिता खेत में काम कर रहे थे. वहीं बालिका जया खेत के मेड़ में खेल रही थी. जहां जंगल से निकल कर अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया. जिसे देखते ही उनके माता पिता ने हिम्मत कर तेंदुए को भगाते हुए बच्ची को छुड़ाया. वहीं छुरा वन विभाग को इसकी खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी फौरन कोठी गांव घटना स्थल पहुंचे और तेंदुए की निगरानी करते हुए सभी ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए आगाह किया और बच्ची को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया और वन विभाग के द्वारा पिड़ित परिवार को सहायता राशि भी प्रदान किया गया. जहां अभी बच्ची की हालत में सुधार है. इस क्षेत्र में ऐसे एक दो घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं. वहीं वन विभाग लगातार तेंदुए के लोकेशन और निगरानी में लगा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB