होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के बच्चे को टी शर्त से उल्टा लटकाकर पेड़ पर सजा, वीडियो वायरल, गुस्से में अभिभावक, प्रबंधन बता रहा मामूली घटना

A nursery child was hanged upside down from a tree for failing to do his homework; the video went viral, angering parents, and the management dismissed the incident as minor.

होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के बच्चे को टी शर्त से उल्टा लटकाकर पेड़ पर सजा, वीडियो वायरल, गुस्से में अभिभावक, प्रबंधन बता रहा मामूली घटना

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी कक्षा के एक मासूम बच्चे को होमवर्क नहीं करने की सजा के तौर पर घंटों तक पेड़ से लटकाकर रखा गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और उन्होंने स्कूल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह मामला नारायणपुर के हांसवानी विद्या मंदिर स्कूल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को रामानुजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के हंसवाहिनी विद्या मंदिर में नर्सरी कक्षा की शिक्षिका काजल साहू ने होमवर्क चेक करते समय पाया कि एक बच्चे ने अपना काम पूरा नहीं किया था. इस पर टीचर नाराज हो गईं और बच्चे को क्लास से बाहर निकालकर स्कूल परिसर में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया. बच्चा लंबे समय तक ऐसे ही लटका रहा. वह रोता रहा और टीचर से अपने को नीचे उतारने की गुहार लगाता रहा. लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी.
इसी दौरान किसी ग्रामीण ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. वीडियो सामने आते ही अभिभावक आक्रोशित हो गए और बड़ी तादाद में स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन और टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
विवाद बढ़ने के बाद भी स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने घटना को “मामूली” बताते हुए कहा कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर था और उसे डराने के मकसद से ऐसा किया गया ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे सके. संचालक के इस बयान से अभिभावक और भड़क गए. इस दौरान कई बच्चों ने शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैडम कुएं में लटका देती है. यह आरोप बेहद चिंताजनक है.
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया. विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डी.एस. लकड़ा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं विवाद बढ़ने पर संबंधित टीचर ने अपनी गलती कबूल कर ली है.
बच्चे के परिजन संतोष कुमार साहू ने इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. बच्चे के परिजन संतोष कुमार साहू ने स्कूल प्रबंधन और टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि इस तरह की अमानवीय सजा किसी भी बच्चे के साथ नहीं होनी चाहिए. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t