संविधान सुरक्षा दिवस पर स्थानीय बेरोजगारों को स्थाई रोजगार और पूर्व कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 23 नवम्बर को चेतावनी धरना आंदोलन
On Constitution Protection Day, a warning protest movement was held on 23rd November for permanent employment to local unemployed and against atrocities on former employees.
बालको : मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में 23 नवम्बर 2025 को बालको नगर में स्थित मोर्चा के कार्यालय प्रांगण में मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया.
इस बैठक में 26/11/2025 को भारत के संविधान सुरक्षा दिवस पर भारत एल्यूमीनियम कंपनी लि.वेदांता द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की भर्ती में सर्वसमाज के संवैधानिक आरक्षण नियमों का पालन ना करना, सरकारी और आदिवासी भूविस्थापितों की सैकड़ों एकड़ जमीनों पर जबरन कब्जे कर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट खोलना, पूर्व कर्मचारियों और उनके परिवारों को बकाया दिए बिना ही उनपर जुल्म ज्यादती करना जैसी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर एक दिवसीय चेतावनी धरना आंदोलन का आयोजन किया गया.
इस आंदोलन सभा की अध्यक्षता सारंगढ़ के पूर्व बसपा विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा रहे डॉ छबिलाल रात्रे करेंगे. प्रमुख अतिथियों में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया को आमंत्रित किया गया है. बैठक में दिव्यांग लोगों के कल्याण के लिए बेरोजारों और दिव्यांगों की लड़ाई दिल्ली तक लड़ने वाले बालको के ही बलिदानी दिव्यांग युवा नेता जितेंद्र कुमार साव की स्मृति में 100 करोड़ रुपए का एक संस्थान स्थापित करने की भी मांग रखी गई है.
सुबह 9 बजे से मूलनिवासी कार्यालय प्रांगण में संविधान सम्मान के बाद 11 बजे से बालको गेट के समक्ष चेतावनी धरना किया जाएगा. यह बैठक विशेष रुप से दिव्यांगों, गरीबों की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनात्मक रुख अपनाने के लिए रखी गई थी.
इस बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती,केंद्रीय सचिव सुनील सुना,जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,जिला अध्यक्ष संतोष खूंटे, जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, संभागीय सचिव निर्मलचंद्र कसार, संभागीय उपाध्यक्ष महिला विभाग रुपा महिलांगे, जिला महिला उपाध्यक्ष तारा सोनी, सशक्त दिव्यांग जनसंघ के महासचिव संतोष बंजारे, जिला सचिव बलजीत कौर, दिव्यांग विभाग के जिला सचिव प्रदीप राठौर, सदस्य शिवकुमारी महंत के साथ अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौहुद रहे. सभी ने मिलकर संविधान सुरक्षा दिवस आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



