फोन कॉल, 5 लाख फिरौती और बंधी हालत में तस्वीर, महिला टीचर के अपहरण की कहानी से फैली सनसनी, ऑटो ड्राइवर निकला आरोपी

A phone call, a ransom of 500,000 rupees, and a photo of her bound, sparked a sensational story about a female teacher's kidnapping, with an auto driver identified as the culprit.

फोन कॉल, 5 लाख फिरौती और बंधी हालत में तस्वीर, महिला टीचर के अपहरण की कहानी से फैली सनसनी, ऑटो ड्राइवर निकला आरोपी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में दुर्ग के भिलाई में एक महिला टीचर का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया गया. स्कूल जाने के लिए घर से निकली महिला जब ऑटो से ड्यूटी पर जा रही थी, तभी रास्ते में उनका किडनैप हो गया. कुछ ही घंटों बाद किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और बंधी हुई हालत में महिला की फोटो भेजी. अचानक सामने आए इस कॉल और तस्वीर ने पति और परिवार को दहशत में डाल दिया. घबराए पति ने भिलाई के छावनी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
परिजनों ने कहा कि रोज की तरह महिला अपने घर से भिलाई सेक्टर स्थित निजी स्कूल के लिए निकली थी. पति को तब शक हुआ, जब स्कूल प्रबंधन ने फोन कर कहा कि टीचर आज स्कूल नहीं पहुंचीं. तलाश शुरु ही हुई थी कि तभी महिला टीचर के मोबाइल से उसके पति के पास एक कॉल आया.
फोन पर मौजूद किडनैपर ने साफ कहा कि हमने तुम्हारी पत्नी को किडनैप किया है, 5 लाख रुपये लाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. किडनैपर ने सबूत के तौर पर महिला की एक फोटो भी भेजी, जिसमें वह बंधी हुई दिखाई दे रही थी.
इस मामले की शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस एक्टिव हुई. एसीसीयू टीम और छावनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय संसाधनों के आधार पर जांच शुरू की. कुछ ही घंटों में पुलिस एक संदेही ऑटो चालक तक पहुंच गई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. संदेही की निशानदेही पर पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया.
महिला को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली. जांच में शुरुआती तौर पर पता चला कि महिला को ऑटो चालक ने ही किडनैप किया था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि घटना सिर्फ फिरौती के लिए रची गई थी या इसके पीछे कोई और कारण भी थे. महिला और आरोपी ऑटो चालक दोनों से पूछताछ जारी है.
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर पीड़ित की शिकायत के कुछ घंटो में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इन्तखाब से मोबाइल, अपहृता का सीम ऑटो जब्त कर गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t