धान लेने जा रहे ट्रैक्टर में लग गई भीषण आग, वाहन जलकर खाक, कारण अज्ञात, ग्रामीणों में फैली दहशत, घटना बनी क्षेत्र में चर्चा का विषय
A tractor carrying paddy caught fire, resulting in a massive blaze that completely destroyed the vehicle. The cause of the fire is unknown. The incident has caused panic among the villagers and has become a topic of discussion in the area.
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धान लेने जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रैक्टर आग की लपटों में घिर गया. जहां किसानों ने मौके पर मौजूद होकर आग बुझाने की कोशिश तो की. लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था.
मिली जानकारी के मुताबिक मालखोदा थाना क्षेत्र के आमदुला गांव में ट्रैक्टर धान लेने के लिए रवाना हुआ था इसी दौरान अचानक आग लग गई और ट्रैक्टर सड़क किनारे गिर पड़ा। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. ट्रेक्टर ग्राम आमंदुला निवासी शिव गौटिया जी का है.
किसानों ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद थाना मालखोदा की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



