6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी, मामले का खुलासा, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 4 महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
A young woman committed suicide by jumping from the 6th floor, the case was disclosed, 8 accused including 4 women who instigated her to commit suicide were arrested
रायपुर : राजधानी के अमलीडीह इलाके में बुधवार को साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6वें मंजिल से कूदकर एक युवती ने खुदकुशी की थी. इस मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.
रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया मृतका नीरज मजूमदार के साथ लिव इन में फ्लैट में रहती थी. मृतिका जसविंदर कौर ढिल्लन उर्फ जस पिता स्व० श्री परमजीत कौर उम्र 26 साल स्थाई पता डबरा पारा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग हाल पता सांई ड्रीम सिटी म० न० 602 ब्लाक सी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर को ये सभी आठों आरोपी मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे.
जो कुछ काम नहीं करती थी और वह नीरज मजुमदार के साथ रिलेशन सीप में रहती थी. जसविन्दर कौर का खर्च नीरज मजुमदार के द्वारा वहन किया जाता था. मृतिका जसविन्दर कौर ढिल्लन उर्फ जस को नीरज मजुमदार, प्रशांत लाण्डे, तन्नू साहू, के द्वारा अपने साथी आकाश वैष्णव, साबिया परवीन. तिलोत्मा पाण्डेय, दीपक पाटले तथा नेहा यादव के द्वारा ब्वाय फ्रेड की बात को लेकर झगडा विवाद कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्याधिक प्रताडित किया जा रहा था और इसी प्रताड़ना के कारण मृतिका 3 जून 2025 को सांई ड्रीम सिटी अमलीडीह के ब्लॉक नंबर सी के छठवे फ्लोर के उपर छत से कूद कर खुदकुशी कर ली.
गिरफ्तार आरोपियों में 4 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं. खुदकुशी के लिए उकसाने पर नीरज मजुमदार, प्रशांत लाण्डे, तन्नू साहू, आकाश वैष्णव, साबिया परवीन, तिलोत्मा पाण्डेय, दीपक पाटले और नेहा यादव गिरफ्तार किया गया है.
सभी आरोपी पहले एक साथ काम करते थे. मृतका द्वारा लिए गए बैंक लोन देने का दबाव बनाया जा रहा था. इस मामले में राजेंद्र नगर थाना में एफआईआर दर्ज है. पुलिस की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
01. नीरज मजुमदार पिता स्व निताईचंद मजुमदार उम्र 28 साल निवासी मेन रोड नवोदय स्कूल के बाजू माना थाना माना कैम्प रायपुर
02. प्रशांत लाण्डे पिता राजेश लाण्डे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बहेला थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश। हाल पता बाईट स्पार्कत एकेडमी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
03. रोशनी साहू उर्फ तन्नू पिता स्व राजू साहू उम्र 42 साल निवासी डिबरापारा गोपाल किराना स्टोर्स के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग। हाल पता बजाज कालोनी रिंग रोड के बगल न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
04. आकाश वैष्णव पिता मनोज वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिह चौक थाना टिकरापारा रायपुर
05. साबिया परवीन पिता मोहम्मद रशीद उम्र 19 साल निवासी पुलिस लाईन नेहरु अभिषेक के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर
06. तिलोत्मा पाण्डेय पिता कुंज बिहारी पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी पुष्पांजली अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
07. दीपक पाटले पिता चन्द्रप्रकाश पाटले उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैला मुंशीटोला बौला जिला बालाघाट (म.प्र.)
08. नेहा यादव पिता सुनील यादव उम्र 20 साल पता पुष्पांजली कालोनी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



