स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, रायपुर ले जाकर बुझाई हवस की प्यास, आरोपी धनेश्वर साहू गिरफ्तार
After friendship on Snapchat, minor girl was raped on the pretext of marriage, her lust was quenched by taking her to Raipur, accused Dhaneshwar Sahu arrested
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी धनेश्वर साहू को पुलिस ने रायपुर के संतोषी नगर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने स्नैपचैट पर दोस्ती कर लड़की को भगाकर रायपुर ले गया था. जहां जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मई 2025 को प्रार्थी धर्मेन्द्र साहू के द्वारा थाना में अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराइ गई. जिस पर थाना फिंगेश्वर में गुम इंसान क. 26/2025 दर्ज कर पतासाजी में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्ग दर्शन में गुमशुदा नाबालिग होने से अपराध क, 137/2025 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
नाबालिग पीड़िता की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया गया. 3 जून 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि नाबालिग अपहृता रायपुर के संतोषी नगर में आरोपी धनेश्वर साहू के साथ रह रही है. जिसे पतासाजी के बाद आरोपी धनेश्वर साहू के किराये के मकान में बरामद कर किया गया.
नाबालिग पीड़िता को घटना के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी धनेश्वर साहू से स्नेपचेट के जरिए दोस्ती कर मोबाइल नम्बर से बात कर प्रेम-प्रसंग बहला-फुसला कर शादि का झांसा देकर संतोषी नगर रायपुर के किराये के मकान में जबरदस्ती शारीरिक दुष्कर्म करना बताया,
आरोपी द्वारा पीडिता को नाबालिग जानते हुए जबरदस्दी शादी का झांसा देकर शारीरिक दुष्कर्म करना पाए जाने से आरोपी की खिलाफ धारा 87 64(2) (ड) बीएनएस धारा 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ भाउ को 4 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौतमचंद गावडे, सउनि. सुरेश निषाद , आरक्षक परमानंद साहू, राहुल तिवारी, ललित नेताम, नोहर ठाकुर, लिलेश्वर कंवर पप्पू दीवान, हरिशंकर निर्मलकर के साथ साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही.
आरोपी
धनेश्वर साहू उर्फ भाउ पिता गोकुल साहू उम्र 24 साल साकिन ससहा थाना पलारी जिला बलौदाबाजार (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



