प्यार में पागल शोले की वीरु बनी ये बसंती, मनपसंद लड़के से शादी नहीं होने पर पानी टंकी पर चढ़ी लड़की, वीडियो वायरल

This Basanti became Sholay's Veeru in love, girl climbed on water tank after not getting married to her favourite boy, video goes viral

प्यार में पागल शोले की वीरु बनी ये बसंती, मनपसंद लड़के से शादी नहीं होने पर पानी टंकी पर चढ़ी लड़की, वीडियो वायरल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक युवती के हाईवोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है. जहां एक युवती अचानक पानी टंकी के ऊपर चढ़ गई. उधर से गुजरने वालों ने जब युवती को टंकी के ऊपर देखा तो पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम काफी देर तक युवती को नीचे आने के लिए कहती रही. लेकिन युवती का हाईवोलटेज ड्रामा जारी रहा. कुछ देर समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की एक युवक से बेपनाह मोहब्बत करती है और उससे शादी करना चाहती है. लेकिन युवक की उम्र 21 साल से कम है. इस वजह से उसने अभी शादी से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज होकर युवती आज सिटी कोतवाली थाना के सामने स्थित पानी टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी.
घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने युवती को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा लिया.
थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने मामले को लेकर बताया कि समय पर रेस्क्यू कर युवती की जान बचा ली गई. मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस युवती को समझाइश दे रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB