15 ग्राम पंचायतो के PDS भवन-आंगनबाड़ी भवन की राशि के गबन का आरोप, कलेक्टर-जिला सीईओ-एसडीएम के निर्देश के बाद भी भुगतान नहीं

Allegations of embezzlement of funds for PDS buildings and Anganwadi buildings in 15 Gram Panchayats; payments pending despite instructions from Collector, District CEO, and SDM

15 ग्राम पंचायतो के PDS भवन-आंगनबाड़ी भवन की राशि के गबन का आरोप, कलेक्टर-जिला सीईओ-एसडीएम के निर्देश के बाद भी भुगतान नहीं

गरियाबंद/मैनपुर : जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजिनियर, शिकायत शाखा प्रभारी , RES विभाग के खिलाफ  अनिश्चितकालीन धरना का दुसरा दिन जारी है. जनपद पंचायत मैनपुर के समस्त निर्माण कार्यो का संचालन जनपद पंचायत मैनपुर और RES विभाग के द्वारा किया जाता है.
आरोप है कि जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजिनियर, शिकायत शाखा प्रभारी , RES विभाग के द्वारा 15 ग्राम पंचायतो के PDS भवन + आंगनबाड़ी भवन के राशि का गबन कर लिया गया है और कलेक्टर, एसडीएम्, जिला सी.ई.ओ.  के निर्देश के बाद भी राशि भुगतान नहीं कर रहे है और मामले की जांच भी नहीं कर रहे है.
पीड़ित तीव कुमार सोनी, रुदेश्वर साहू, सदेश सोनवानी के द्वारा ग्राम पंचायत मुडगेलमाल, ग्राम पंचायत मुडागांव, ग्राम पंचायत दबनई, ग्राम पंचायत मुचबहाल, ग्राम पंचायत खजूरपदर, ग्राम पंचायत जांगड़ा, ग्राम पंचायत ढोर्रा, ग्राम पंचायत सरनाबहाल, ग्राम पंचायत धनोरा, ग्राम पंचायत गोढ़ीयारी, ग्राम पंचायत फरसरा में PDS भवन आंगनबाड़ी भवन विभिन्न निर्माण कार्य कराया गया है. जिसमे जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजिनियर, शिकायत शाखा प्रभारी, RES विभाग के द्वारा उक्त निर्माण कार्यो के राशि का गबन कर लिया गया है. निर्माण कार्यो के राशि भुगतान के लिए कलेक्टर ने पत्र क्रमांक 1471, 84, 3058, 2164,1856,1857 जारी किया है. जिला सी.ई.ओ. ने पत्र क्रमांक 7341,484 जारी किया है. एसडीएम ने पत्र क्रमांक 1627, 6238 जारी किया है. लेकिन कलेक्टर, एसडीएम्, जिला सी.ई.ओ. के निर्देश के बाद भी राशि भुगतान नहीं कर रहे हैं. जिस कारण से जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजिनियर, शिकायत शाखा प्रभारी, RES विभाग के खिलाफ धरना का दुसरा दिन जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t