VIP रोड में बेकाबू बोलेरो ने पहले कार को ठोंका, ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, रिक्शा चालक का कटा पैर, हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी
An out-of-control Bolero car rammed into a car on VIP Road, then hit an e-rickshaw, causing severe damage to the driver's leg and critical condition.
रायपुर : राजधानी रायपुर में नए साल के पहले ही दिन दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर एक बेकाबू बोलेरो कार ने स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मारी. फिर सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी. भयानक् हादसे में ई-रिक्शा चालक का एक पैर कटकर अलग हो गया. यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसा वीआईपी रोड पर हुआ. बोलेरो कार के चालक ने कंट्रोल खो दिया. पहले सड़क पर चल रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मारी. टक्कर के फौरन बाद बोलेरो चालक ने रफ्तार तेज कर दी थी. तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई और उसने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ई-रिक्शा चालक का पैर वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया और जोरदार झटके की वजह से उसका एक पैर कटकर अलग हो गया. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.
खबर मिलने पर तेलीबांधा थाना स्टाफ फ़ौरन मौके पर पहुंच गया. प्रधान आरक्षक तरुण यादव और आरक्षक जेएस चंद्रवंशी ने गंभीर रुप से घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल भिजवाया. पुलिस की ततपरता से घायल को समय पर इलाज मिलने से जान बच गई.
पुलिस ने हादसे के बाद बोलेरो कार, स्विफ्ट डिजायर और ई-रिक्शा तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है. साथ ही बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



