132 प्रधानपाठकों का वेतन रोकने से नाराज शिक्षकों ने शिक्षा कार्यालय का किया घेराव, BEO बोले- DEO के निर्देश पर रोका गया वेतन
Angry teachers gheraoed the education office due to stoppage of salary of 132 head teachers, BEO said- salary was stopped on the instructions of DEO
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. मैनपुर विकासखण्ड के करीब 132 प्रधानपाठकों के वेतन रोक देने से भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. अब यह आंदोलन के रुप में सामने आ सकता है. यह अपने तरह से एक अलग मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक विकास खंड मैनपुर के अधीन संचालित करीब 70-80 स्कूलों के संस्था प्रमुखों का बगैर लिखित सूचना के अगस्त महीने के वेतन रोकने से शिक्षकों में भारी रोष है.
ज्ञात हो कि गत दिवस व्हाट्स एप के जरिए एक सूचना जारी किया गया था. जिसमें एक पेड़ मां के नाम से सम्बन्धित जानकारी गुगल फार्म में भरने का निर्देश विकास खंड शिक्षा अधिकारी से मिला. जानकारी को भरना आसान नहीं था. इसलिए कुछ संस्था प्रमुखों द्वारा भरने में देरी किया गया. संस्था प्रमुखों का कहना है कि उक्त जानकारी को भरने के लिए संकुल स्तर के बैठक आयोजित कर भरवाना था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.
जानकारी भरने में देर होने पर पूरे एक महीने का वेतन रोकने जैसे बड़ी कार्यवाही किया गया. जिसका टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी घोर निन्दा करते हुए इसे मौलिक अधिकार का हनन बताया है. वेतन रोके गए शिक्षकों के वेतन जल्द नहीं बनाने के स्थिति में जल्दी ही विकास खंड शिक्षा कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
इस संबंध में टीचर्स एसोसिएशन प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल ने कहा कि यह गलत है और जल्द ही वेतन नहीं मिलने की स्थिति पर घेराव और उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिसकी सारी जवाबदारी शिक्षा विभाग की होगी.
मैनपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के निर्देश पर 132 प्रधान पाठको का वेतन रोका गया है. क्योंकि एक पेड़ मां के नाम पर और यूडाईस जैसे कार्य पिछले दो महीने से नहीं किया जा रहा था. बकायदा कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोका गया है.
बीईओ महेश पटेल ने आगे बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वेतन रोका गया है क्योंकि राज्य में गरियाबंद जिले की स्थिति निम्न स्तर होने के कारण प्रधानपाठकों का वेतन अवरूद्ध किया गया है. जैसे ही उनके द्वारा काम पूरा कर लिया जाएगा. उनका वेतन जारी किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



