छालीवुड डायरेक्टर मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड से उज्जैन में की दूसरी शादी, मारपीट का वीडियो आया सामने, थाने पहुंची लहूलुहान युवती, जांच में जुटी पुलिस
Chollywood director Mohit Sahu married his girlfriend in Ujjain for the second time. A video of the assault surfaced, and the woman, covered in blood, arrived at the police station. Police are investigating.
रायपुर : छालीवुड फिल्म डायरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसे धोखे में रखकर जबरन उज्जैन ले गया और उससे शादी कर ली. बाद में जब युवती को उसके पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया, यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का है.
युवती का आरोप है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है. इसके वह बावजूद उसे महाकाल की धरती उज्जैन जबरन ले गया और वहां शादी कर ली. पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर युवती और फिल्म निर्माता के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद इतना बढ़ा कि मोहित साहू ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. युवती को इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया. युवती के सिर में टांके लगे हैं.
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें मोहित साहू के साथ एक फ्लैट पर युवती लहुलुहान हालत में डरी सहमी दिखाई दे रही है. युवती बलौदाबाजार की रहने वाली शशि वर्मा बताई जा रही है.
फ्लैट में युवती के साथ हो रहे मारपीट के बीच पड़ोसी और महिला सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. इसके बाद घटना की शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस थाने में की गई. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर रही है. और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फ़िलहाल आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



