बंदर ने मां की गोद से छीनकर 20 दिन के नवजात को कुएं में फेंका, मची अफरा-तफरी, डायपर और नर्स की सूझबूझ से बची जान

A monkey snatched a 20-day-old newborn from his mother's lap and threw it into a well, causing chaos. A diaper and the nurse's presence of mind saved his life.

बंदर ने मां की गोद से छीनकर 20 दिन के नवजात को कुएं में फेंका, मची अफरा-तफरी, डायपर और नर्स की सूझबूझ से बची जान

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा के नैला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिवनी (नैला) में मंगलवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना घटी. बच्ची की मां सुनीता राठौर घर के बाहर बच्ची को गोद में लेकर टहल रही थीं. तभी छत पर उछल-कूद कर रहे 4-5 बंदरों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को मां की गोद से छीन लिया.
बंदर ने बच्ची को पास ही स्थित एक कुएं में फेंक दिया. इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण पटाखे फोड़कर बंदर को भगाने की कोशिश करने लगे. लेकिन तब तक बच्ची कुएं में गिर चुकी थी.
बच्ची के डायपर ने यहां लाइफ जैकेट का काम किया. जिसकी वजह से वह पानी पर तैरती रही और डूबी नहीं.  ग्रामीणों और परिजनों ने फौरन बाल्टी और रस्सी के सहारे बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला.  ठीक उसी समय एक नर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना समय गंवाए बच्ची को CPR दिया। जिससे उसकी सांस फिर शुरु हुई. बाद में बच्ची को जांजगीर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.
यह घटना बंदरों के बढ़ते आतंक को एक बार फिर उजागर करती है. खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां वे घरों में घुसकर ऐसी वारदातें अंजाम दे रहे हैं. स्थानीय लोग अब प्रशासन से बंदरों के नियंत्रण की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि इन दिनों बागवानी और फसलों की ओर आकर्षित होकर जानवर बस्तियों में पहुंच रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB