परिचित युवक ने महिला का किया रेप, पति के घर पर नहीं रहने से जबरन बनाया शारीरिक संबंध, जान से मारने की धमकी, आरोपी चन्द्रिका गिरफ्तार
A young man who knew her raped her, forced her into sexual intercourse when her husband was not home, and threatened to kill her. Accused Chandrika arrested.
रायगढ़ : कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीटीआई के घर से बहार सजाने के बाद परिचित युवक ने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाया. और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को थाना कोतरारोड़ में पीड़िता उम्र 25 साल ने द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 दिसंबर को उसका पति काम पर गया हुआ था और उसकी मां ने घर बाहर घूमने गई थी. इसी दौरान उसका परिचित चन्द्रिका प्रसाद सारथी उम्र 33 साल ने उसके साथ जबरन अनाचार किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता ने आगे बताया कि 30 जनवरी को आरोपी उसे मोटरसाइकिल से बिलासपुर ले गया. जहां इधर-उधर घुमाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया. घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 64 (2) (ड) एवं 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रिका प्रसाद सारथी को हिरासत में लिया. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डिलक्स, नम्बर CG13 BB 7567 और आरसी कार्ड जप्त किया गया. जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे, टिकेश्वर पटेल, सुरेन्द्र भगत एवं महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



